बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं । घर में होने वाले हर टास्क में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है । कुछ समय के लिए वो बीमार भी हो गए थे लेकिन गेम में उनकी भागीदारी कम नहीं हुई । कई बार बिग बॉस पर सिद्धार्थ का समर्थन करने के आरोप लगे । जनता के अलावा घर के अंदर भी कुछ सदस्यों ने कहा कि बिग बॉस सिद्धार्थ और अन्य कंटेस्टेंट में पक्षपात करते हैं ।
Bigg Boss: सलमान पर लगा सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने का आरोप, फिनाले से पहले दी ये सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं कई बार यही आरोप सलमान खान पर भी लगे हैं । हाल ही में मशहूर एंकर बिग बॉस के मंच पर पहुंचे थे । यहां एंकर ने सलमान की अदालत लगाई । साथ ही सिद्धार्थ और बाकी घरवालों में पक्षपात करने पर सलमान से सवाल पूछे । ऐसे में सलमान ने फिनाले से पहले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दे डाली है।
सलमान खान ने कहा, 'जब सामने वाले को अपनी गलती का एहसास हो जाता है तो ऐसे इंसान को बार-बार डांट लगाने का कोई मतलब नहीं है। यही वजह है कि मैं सिद्धार्थ शुक्ला को कुछ नहीं कहता।' हालांकि सलमान के डांटने के बाद भी सिद्धार्थ कई बार बाकी घर वालों से लड़ते हुए दिखे हैं । दर्शकों को सलमान के इस जवाब से खुशी नहीं मिली है ।
उनसे आगे पूछा गया, आप आसिम को बहुत डांटते हैं । इस पर सलमान कहते हैं कि वो कभी-कभी डांटने के लायक काम करता है । फिर वो पूछते हैं कि आपने उन्हें बाहर की खबरें दी और कहा कि उनकी वजह से हिमांशी की सगाई टूट गई । इसपर बॉलीवुड के भाईजान ने कहा कि जी हां... वो सगाई करके अंदर आईं थीं और ये लट्टू हो गए उन पर, जब वो घर से बाहर निकली तो वो चैप्टर समाप्त हो गया ।
मिसेज अंबानी बनने से पहले टीना को इन 10 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, एक से बढ़कर एक रहे ये किरदार