फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: जसलीन के चरित्र पर दीपक ने उछाला कीचड़, सलमान ने लगाई फटकार, होंगे शो से बाहर

Sat, 10 Nov 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
salman khan slams deepak over objectional comments on jasleen
bigg boss

दिवाली का त्योहार भले ही चला गया हो लेकिन बिग बॉस के घर के अंदर धमाके अभी भी हो रहे हैं। घरवालों का पिछला हफ्ता दिवाली सेलिब्रेशन में निकला इस दौरान कई हस्तियां भी शो में पहुंची थी। गौरतलब है कि घर में इस बार दीपक ठाकुर और जसलीन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है जिसके चलते सलमान खान ने भोजपुरी सिंगर को तगड़ी फटकार लगाई....

salman khan slams deepak over objectional comments on jasleen
bigg boss 12 - फोटो : colors

आज रात के शो के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान दीपक ही नहीं बल्कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा की भी क्लास लेते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अनूप के घर से जाते ही जसलीन घरवालों के निशाने पर आ गई हैं और इसी बात का फायदा उठाकर उनपर आए दिन नये-नये आरोप मढ़े जा रहे हैं। 



 

salman khan slams deepak over objectional comments on jasleen
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि अनूप और जसलीन के रिश्ते पर दीपक ने बहुत ही आपत्तिजनक बात कही है। उन्होंने कहा कि 'ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए और सामने वाले के पास पैसा।' जब यह बात जसलीन के कानों में पड़ी तो वह गुस्से से लाल हो गईं। वहीं, सलमान को भी इस बारे में पता चला तो उन्होंने दीपक को आड़े हाथ लेते हुए कहा...

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan slams deepak over objectional comments on jasleen
jasleen matharu

सलमान ने कहा 'दीपक तुम ठीक हो क्या? ये हक तुमको किसने दिया है कि किसी के ऊपर पर्सनल कमेंट करो और सुरभि जो तुमने किया है वो गाली देने से भी ज्यादा बुरा है।' बता दें कि जसलीन ने अनूप संग विचित्र जोड़ी बन शो में एंट्री ली थी। अनूप और जसलीन की विचित्र जोड़ी से बिग बॉस देशभर में रातों-रात चर्चित होने लगा था। 

विज्ञापन
salman khan slams deepak over objectional comments on jasleen
bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोमिल, सुरभि, दीपक और सोमी खान नॉमिनेट हुई हैं। ये वही चार कंटेस्टेंट हैं जो पिछले हफ्ते पूरे घर के सदस्य नॉमिनेट होने पर ये सब सेफ जोन में थे। लेकिन बहुत ही दुविधा वाली स्थिति है कि यह चारों कंटेस्टेंट ही इस सीजन की जान हैं। अब इनमें से कौन बाहर होगा कहना बहुत मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed