एक्ट्रेस कविता कौशिक कुछ वक्त से टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं लेकिन लाइमलाइट से बिल्कुल नहीं। कविता सोशल मीडिया पर अक्सर बिकनी में योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिस वजह से वह आए दिन यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कविता ने बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। वहीं अब कविता ने ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर ऐसा जवाब दिया है जिससे उनकी बोलती बंद हो जाएगी।
वर्दी छोड़ बिकिनी पहन योगा करने पर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, अब ट्रोलर्स को जवाब देकर बोलती की बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविता ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'किसी को भी किसी को मोटा या फिर पतला कहने का हक नहीं है। भारत में लोगों को बॉडी शेमिंग करने की आदत है। हम भारतीय लोगों के बारे में सिर्फ बातें करना जानते हैं। यही वजह है कि विदेशियो को मैं बीच पर योगा करते हुए देखती हूं। यह सब उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने मेरी तस्वीर पर अभद्र कमेंट किए थे। पहले खुद को सुधारो।'
दरअसल, कविता ने बीच पर बिकिनी पहनकर योगा करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों के साथ अलग-अलग कैप्शन भी दिया था। एक तस्वीर को शेयर करते कविता ने अच्छे स्वास्थ्य की बात करते हुए लिखा था - 'यह मेरा ज्ञान नहीं है बल्कि गीता का ज्ञान है। मैंने आजमाया है और एकदम सही है।'
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on
कविता के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अभद्र कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'कविता जी गीता का ज्ञान यह तो नहीं है बिकनी पहनो।' इसके अलावा कई और तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट किए जिसे हम लिख भी नहीं सकते। इन तस्वीरों में कविता योगा की कई मुद्राओं को करते हुए दिखाई दे रही हैं।
A post shared by Kavita (@ikavitakaushik) on
आपको बता दें, कविता कौशिक 'FIR' सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से फेमस हुई थीं। इस सीरियल में वह पुलिस इंस्पेक्टर बनी थीं। इस सीरियल में उनके बोलने और चलने का अंदाज लोगों को पसंद आया था। कविता ने बीते साल रोनित बिस्वास से शादी की है। इन दोनों ने केदारनाथ में शिव-पार्वती के मंदिर में शादी की थी जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।