फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिन्नी से शादी करने को लेकर कपिल शर्मा का बड़ा बयान, बोले- मेरी तो अब जिंदगी...

Sat, 10 Nov 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma said married with Ginni Chatrath is the best thing happened in my life
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala
लंबे समय से परदे से दूर चल रहे कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह जल्द ही गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। इस बीच उन्होंने गिन्नी से शादी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। शादी से पहले कपिल शर्मा का यह बयान हैरान कर देने वाला है।
Kapil Sharma said married with Ginni Chatrath is the best thing happened in my life
Kapil Sharma and Ginni - फोटो : file photo
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के खबर के अनुसार कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के साथ शादी को लेकर कहा है कि वह अपनी शादी से काफी उम्मीद लगाकर बैठे हैं। कपिल ने कहा- गिन्नी से शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़े बदलाव है। उसके साथ शादी करने के बाद मेरी जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 
Kapil Sharma said married with Ginni Chatrath is the best thing happened in my life
ginni - फोटो : file photo
पता हो कि बीते कुछ दिनों से कपिल शर्मा डिप्रेशन का शिकार थे। कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ की तारीफ करते हुए कहा- वह मेरा काफी ख्याल रखती है और मेरा हमेशा साथ देती है। जब मैं अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहा था तो उस समय गिन्नी ने मेरा काफी साथ दिया। मुझे पता है कि किस तरह वह मेरे साथ हमेशा खड़ी रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma said married with Ginni Chatrath is the best thing happened in my life
गिन्नी चतरथ - फोटो : file photo
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं। बीते साल मार्च में कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। अब खबर है कि यह दोनों 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा गिन्नी के साथ अमृतसर में शादी करेंगे। शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू गई हैं। 
विज्ञापन
Kapil Sharma said married with Ginni Chatrath is the best thing happened in my life
kapil sharma - फोटो : file photo
वहीं बात करें कपिल शर्मा के वर्क फ्रंट की तो बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फिर से छोटे परदे पर कॉमेडी करते दिखेंगे। खबर है कि इस बार उनके कॉमेडी शो को बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। शो के सेट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed