फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 12' में अब तक हुए ये 5 सबसे बड़े उलटफेर, एक से तो पूरा घर ही हिल गया

Sat, 10 Nov 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 makers take new 5 decision to earlier season
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 में इस हफ्ते कई उलटफेर हुए जो चौंकाने वाले रहे। कंटेस्टेंट की जगह कप्तान बने श्रीसंथ को ये पावर दी गई कि वो किन्हीं 4 सदस्यों को घर से बाहर भेजने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। द खबरी के मुताबिक सोमी खान को सबसे कम वोट मिले इसके बावजूद सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में किसी को बेघर नहीं करेंगे। इसकी एक वजह ये भी है कि इस साल शो की टीआरपी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे 5 बड़े उलटफेर जो पहले सीजन में कभी नहीं हुए।

bigg boss 12 makers take new 5 decision to earlier season
bigg boss 12 - फोटो : voot

बिग बॉस 12 की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने शो को 10.30 बजे की बजाय 9 बजे प्रसारित किया, हालांकि टाइमिंग बदलने का फायदा शो को मिलता नहीं दिखाई दे रहा। इसके लिए शो के कंटेट में भी बदलाव किया गया और बोल्ड सीन्स को एडिट कर दिया जाता है।

bigg boss 12 makers take new 5 decision to earlier season
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12

सबसे बड़ा ट्विस्ट पहले ही एपिसोड में देखने को मिला। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पहले ही दिन आए हुए कंटेस्टेंट में से एक जोड़ी बाहर हो गई। कॉमनर के रूप में सुरभि राणा, कृति वर्मा, मितल जोशी और रोशमी बनिक को बिग बॉस के ही एक दूसरे कमरे में रखा गया। इनमें से सुरभि राणा और मितल जोशी को कम वोट मिलने के चलते बेघर कर दिया गया हालांकि वाइल्ड कार्ड के जरिए सुरभि राणा की एंट्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 makers take new 5 decision to earlier season
sreesanth - फोटो : bigg boss 12

बिग बॉस 12 में प्रीमियर एपिसोड के दौरान इस बार कुछ कंटेस्टेंट को तोप की सलामी दी गई। जो कंटेस्टेंट सलमान खान और शो में शामिल हुए मेहमानों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा उसे तोप की सलामी दी गई। इस सलामी के लिए कंटेस्टेंट को अपना चेहरा तोप के अंदर डालना था और दूसरा साथी पीछे से पटाखे में आग लगाता है। इसके बाद शख्स का चेहरा पूरा काला हो जाता है।

विज्ञापन
bigg boss 12 makers take new 5 decision to earlier season
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12

'बिग बॉस सीजन 12' में इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की गई है। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट जोड़ियों में आएं जबकि इससे पहले पड़ोसी आए थे। शो में 5 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट थे, वहीं 6 जोड़ियां कॉमनर के रूप में घर में प्रवेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed