{"_id":"5be67e7dbdec2269a5529c76","slug":"kaun-banega-crorepati-10-amitabh-bachchan-rajendra-singh-in-karamveer-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: इस शख्स के काम से अमिताभ बच्चन हुए इतने प्रभावित, बोले- 'जब भी कहें तब हाजिर हूं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: इस शख्स के काम से अमिताभ बच्चन हुए इतने प्रभावित, बोले- 'जब भी कहें तब हाजिर हूं'
Sat, 10 Nov 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में शुक्रवार को करमवीर एपिसोड प्रसारित हुआ। करमवीर एपिसोड में सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को बुलाया जाता है। 9 नवंबर को जल पुरुष के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह हॉट सीट पर पहुंचे।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
राजेंद्र सिंह पिछले कई सालों से जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राजेंद्र सिंह आम लोगों को जानकारी देते हैं। उन्होंने साल 1975 में भारत संघ नाम के एनजीओ की स्थापना भी की है। शो के दौरान राजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर धरती पर पानी को नहीं बचाया गया तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए ही होगा।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
राजेंद्र सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए बिना किसी लाइफलाइन की मदद से साढ़े 3 लाख रुपये जीत लिए। शुक्रवार के एपिसोड में राजेंद्र सिंह 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। इसके लिए उन्होंने 3 लाइफ लाइन की मदद ली। इस दौरान उनसे सरदार पटेल के स्टैच्यू से जुड़ा सवाल भी पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने राजेंद्र सिंह से सवाल पूछा कि दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू की ऊंचाई कितनी है। जिसका सही जवाब उन्होंने बताया 182 मीटर। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को ही गुजरात में सरदार पटेल के स्टैच्यू का अनावरण किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
शो की समाप्ति पर अमिताभ बच्चन राजेंद्र सिंह से पूछते हैं कि पानी को बचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। राजेंद्र सिंह बताते हैं कि सुबह दांत साफ करने से लेकर हर काम में पानी बचाएं। बारिश के पानी को सहेजना भी जरूरी है। अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि 'हम सबको इस बारे में प्रण लेना चाहिए कि जल ही जीवन है। आइए ये हम सुनिश्चित करें कि अपने आस-पास पानी बचाएंगे।' राजेंद्र सिंह के काम से प्रभावित अमिताभ आगे कहते हैं कि 'अगर कभी भी मेरी आवश्यकता पड़े, अपने चेहरे से या आवाज से तो मैं हमेशा हाजिर हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।