{"_id":"5be66b03bdec22697e539954","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-shared-struggle-story-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: खाने के लिए श्रीसंथ के पास नहीं थे पैसे, 21 की उम्र में छोड़ने वाले थे क्रिकेट और फिर...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: खाने के लिए श्रीसंथ के पास नहीं थे पैसे, 21 की उम्र में छोड़ने वाले थे क्रिकेट और फिर...
Sat, 10 Nov 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में मजबूत कंटेस्टेंट की बात करें तो उनमें से श्रीसंथ एक हैं। श्रीसंथ की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। ऐसे में उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि असल में जिंदगी में वो कैसे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में श्रीसंथ को विशेष पावर मिली कि वो घर के 4 सदस्यों को नॉमिनेट कर सकते हैं। श्रीसंथ ने रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी का नाम लिया। बस फिर क्या था नॉमिनेट हुए चारों सदस्यों ने श्रीसंथ को निशाने पर ले लिया। यही नहीं लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंथ और करणवीर भी आपस में भिड़ गए।
2 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
करणवीर, श्रीसंथ को बार-बार बदतमीज कहकर बुला रहे थे। जिसके जवाब में श्रीसंथ ने मेघा और रोहित को बताया कि उन्होंने जिंदगी में कितना संघर्ष किया है। श्रीसंथ ने कहा कि 'करणवीर हमेशा मुझे ईगो कहकर बुलाते हैं। इन लोगों को नहीं पता कि मैं यहां तक ऐसे ही नहीं पहुंचा। भगवान की कृपा से और मेहनत के बल पर मैं यहां तक पहुंचा।'
3 of 6
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
'स्कूली दिनों में मैं सुबह साढ़े 4 बजे उठकर 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर ग्राउंड पहुंचता था। फिर 6 से 9 बजे प्रैक्टिस करता था। ग्राउंड के ड्रेसिंग रूम में नहाकर फिर 2 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचता था। 3 बजे स्कूल से निकलकर साढ़े 3 बजे फिर से ग्राउंड पर पहुंचता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bigg boss 12
- फोटो : self
श्रीसंथ ने आगे कहा कि 'वहां से फिर 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर घर पहुंचता था। साढ़े 10 बजे सोकर फिर सुबह 4.30 बजे उठना पड़ता था। ये मैंने 6 साल लगातार किया। इसके बावजूद कभी टीम में लगातार सेलेक्शन नहीं मिला। परफॉर्म करने के बावजूद सेलेक्शन नहीं मिलता था।'
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
'मैंने ऐसे भी दिन देखे हैं जब सुबह ब्रेकफास्ट में केवल बिस्कुट खाता था और रात के खाने में मसालपुरी (एक प्रकार का चाट) डिनर होता था। 11वीं में घरवालों से लड़ाई के बाद घर छोड़ दिया और रेंट पर पेइंग गेस्ट में रहता था। उस दौरान रेंट देने के लिए भी मेरे पास पैसे नहीं होते थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।