{"_id":"5be657a3bdec22696720e63c","slug":"bigg-boss-12-somi-khan-received-least-votes-but-no-eviction-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: सलमान ने किया बड़ा उलटफेर, कम वोट के बावजूद इस कंटेस्टेंट को नहीं करेंगे बेघर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: सलमान ने किया बड़ा उलटफेर, कम वोट के बावजूद इस कंटेस्टेंट को नहीं करेंगे बेघर
Sat, 10 Nov 2018 09:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepak, somi khan
- फोटो : bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते दर्शकों की उम्मीद से अलग नॉमिनेशन हुए। कप्तान बने श्रीसंथ को ये पावर दी गई कि वो किन्हीं 4 सदस्यों को घर से बाहर भेजने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। श्रीसंथ को मिले इस पावर के बाद घर का खेल ही पूरी तरह बदल गया।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
श्रीसंथ ने हैप्पी क्लब के चारों सदस्यों रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और सोमी खान को नॉमिनेट कर दिया। द खबरी के मुताबिक, सोमी खान को घर में सबसे कम वोट मिले हैं। वहीं सुरभि राणा कम वोट के मामले में दूसरे नंबर पर रहीं लेकिन दर्शकों के वोट करने के बावजूद इस हफ्ते बिग बॉस में एक और उलटफेर होने वाला है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : bigg boss 12
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान बताते हैं कि सोमी खान को सबसे कम वोट मिले हैं। इसके बाद घरवाले सलमान खान से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस हफ्ते किसी को बेघर ना किया जाए। सलमान खान घरवालों की बात को मानते हुए किसी को आउट नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
नॉमिनेटेड सदस्यों के सेफ हो जाने के बाद घर का खेल पूरी तरह से बदल जाएगा। अब देखना होगा कि श्रीसंथ को किस तरह से हैप्पी क्लब के मेंबर टारगेट करेंगे। वहीं घर में अभी तक के खेल पर भी नजर डालें तो रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा बढ़ी है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए पहुंची सुरभि राणा भी एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। टास्क हो या घर की रणनीति, सुरभि हमेशा आगे रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karanvir
- फोटो : voot
वहीं कप्तानी टास्क की बात करें तो रोमिल चौधरी को पीछे छोड़ते हुए करणवीर टास्क जीतने में कामयाब रहे। करणवीर घर के नए कप्तान बन जाते हैं हालांकि घर में इसका विरोध भी शुरू हो गया। टास्क के दौरान दीपिका कक्कड़ संचालक होती हैं। श्रीसंथ ने दीपिका पर आरोप लगाया कि टास्क के दौरान बेईमानी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।