सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: जब ढेड़ महीने बाद घरवालों ने सुनी अपनों की आवाज, तो नहीं रुके किसी के भी अांसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
bigg boss diwali special episode with salman khan
bigg boss - फोटो : self

बिग बॉस 12 में दिवाली स्पेशल एपिसोड चल रहे हैं। इस दौरान घर में कई टीवी स्टार्स और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स ने भी दस्तक दी। लेकिन अब बिग बॉस ने घर में ऐसा बम फोड़ा है जिसकी वजह से एक-एक कंटेस्टेंट फूट-फूट कर रो रहा है। तो आइए जानते हैं आखिर क्या चाहते हैं शो मेकर्स...


 

Trending Videos
bigg boss diwali special episode with salman khan
bigg boss - फोटो : bigg boss

गौरतलब है कि शो में दिवाली जैसे शुभ अवसर पर भी शो मेकर्स ने एक-एक कंटेस्टेंट को जीभरकर रुलाया। जरा ठहरिए, शो मेकर्स ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जैसा आप सोच रहे हैं। बता दें कि वूट की वीडियो के मुताबिक शो में आज कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस की तरफ से बहुत ही बड़ा तोहफा दिया जाएगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss diwali special episode with salman khan
bigg boss - फोटो : twitter

दरअसल, मेकर्स घरवालों को उनके परिवार की एक झलक इस खास मौके पर देने वाले हैं। इस दौरान जहां दीपक अपनी मां की झलक पाकर टूट पड़ते हैं और रोने लगते हैं तो वहीं, दीपिका कक्कड़ पति शोएब की आवाज सुनकर एकदम से भावुक हो जाएंगी और रोने लगेंगी। इसके साथ ही दीपिका उनसे अपने प्यार का इजहार भी करेंगी।

bigg boss diwali special episode with salman khan
सुरभि

ऐसे में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा भी अपनी मां की आवाज सुनकर रोने लगेंगी। ऐसे में वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जसलीन के घर से भी कोई संदेश आने वाला है। लेकिन सोचने वाली बात है कि अनूप के जाने के बाद जसलीन के लिए उनके घर से क्या मैसेज आने वाला है। 

विज्ञापन
bigg boss diwali special episode with salman khan
bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में बिग बॉस 12 के ताजा अपडेट की बात करें तो पिछली बार घर से उर्वशी वाणी बेघर हो गई थीं। वह भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर शो में आई थीं। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए इस बार दीपक, रोमिल, सुरभि और सोमी नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते जब पूरा घर नॉमिनेट हुआ था तो ये चारों सेफ जोन में थे। बता दें कि रोमिल इस वक्त वोट पाने में सबसे टॉप पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed