फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जरी करवाकर 'बिदाई' एक्ट्रेस का बिगड़ा चेहरा, ट्रोल होते ही बोलीं- 'अब तक मैंने सिर्फ...'

Sat, 12 Jan 2019 12:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Jan 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Sara Khan troll on lip surgery picture revealed shocking thing now
sara khan - फोटो : Instagram

'बिदाई' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा खान हमेशा विवादों से घिरी रहती हैं। 'बिग बॉस' में ब्वॉयफ्रेंड साथ शादी रचाई तो वहीं कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं अब सारा खान लिप जॉब सर्जरी की वजह से चर्चा में हैं। तस्वीर में सारा के होंठ थोड़े अजीब लग रहे है जिससे ऐसा कहा जा रहा है कि सर्जरी गलत हुई है। इस बीच सारा का बयान सामने आया है जिसमें वह अपनी सर्जरी को सही ठहरा रही हैं। 

Sara Khan troll on lip surgery picture revealed shocking thing now
sara khan - फोटो : Instagram

सारा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसे लेकर यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इस तस्वीर में सारा के होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं और काफी अजीब लग रहे हैं जिसकी वजह से उनकी गलत सर्जरी की बात कही जा रही हैं। इस पूरे मामले पर सारा खान ने बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू के दौरान अपनी सफाई दी। 

Sara Khan troll on lip surgery picture revealed shocking thing now
sara khan - फोटो : Instagram

सारा खान ने कहा - 'मुझे यह बहुत अच्छा लगा और बहुत खुश भी हूं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेरी लिप सर्जरी गलत हुई है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी लिप सर्जरी एकदम ठीक हुई है। मैंने लिप फिलर्स इस्तेमाल किया है, यह लिप सर्जरी नहीं है। जो लोग यह कह रहे हैं कि मैंने लिप सर्जरी करवाई है वो गलत हैं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Something exciting for the (Sapna Babul ka) bidaai lovers as it’s my turn to return the love I got. Recreating bidaai’s Track for u all , dedicated to all the bride to be ,as this season I see a lot of marriages taking place ❤️ Super fun Track is on its way for u all with @altaafsayyedofficial 💕 #bidaai #sarakhan #sadhna #sapnababulka #starplus #recreation #nothingwentwrong #lol 🤪

A post shared by sara Khan (@ssarakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Khan troll on lip surgery picture revealed shocking thing now
sara khan - फोटो : File Photo

सारा ने आगे कहा- 'यह लिप फिलर है। मैं लोगों को बस इतना कहना चाहती हूं लिप फिलर और लिप सर्जरी में फर्क होता है। डेब्यू सीरियल से लेकर अब तक मैंने सिर्फ यही करवाया है। इसके सिवाय सिर्फ अपनी पर्सनैलिटी को ग्रूम किया है। कोई भी सर्जरी नहीं करवाई।' सारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Sara Khan troll on lip surgery picture revealed shocking thing now
sara khan - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर उनके फैंस को उनका यह नया लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। खबर है कि सारा बहुत जल्द सीरियल 'बिदाई 2' से छोटे पर्दे पर एक बार फिर एंट्री करने वाली हैं। इससे पहले लिप सर्जरी के चलते अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, आयशा टाकिया और राखी सावंत भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed