{"_id":"63e38c0b86f6b8a3660d5e7e","slug":"saumya-tandon-bhabi-ji-ghar-par-hai-actress-talked-about-facing-eve-teasing-in-ujjain-2023-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saumya Tondon: 'सर्दियों की रात में घर लौट रही थी तभी...', जब उज्जैन में 'गोरी मेम' के साथ हुआ डरावना हादसा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Saumya Tondon: 'सर्दियों की रात में घर लौट रही थी तभी...', जब उज्जैन में 'गोरी मेम' के साथ हुआ डरावना हादसा
सौम्या टंडन को टीवी की गोरी मेम के नाम से भी जाना जाता है। सौम्या ने भाभी जी घर पर हैं से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस शो में वह विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा के किरदार में नजर आती थीं, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने भाभी जी घर पर हैं को अलविदा कह दिया है। हाल ही में सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि एकबार वह उज्जैन में ईव टीजिंग का शिकार हुई थीं।
सौम्या टंडन पिछले काफी समय से टेलिविजन से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से वह चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्रा उज्जैन में व ईव-टीजिंग का शिकार हुई थीं। उन्होंने कहा, 'सर्दियों के दिनों में मैं रात में घर लौट रही थी, तभी एक लड़के ने बाइक रोकी और मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। इस घटना ने सौम्या टंडन को अंदर से काफी डरा दिया था'।
3 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ यही नहीं सौम्या टंडन ने अपने साथ घटी एक और घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि एकबार वह साइकिल से स्कूल घर वापस आ रही थीं। इस दौरान एक लड़के ने उनको ओवरटेक किया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में एक्ट्रेस के सिर पर गहरी चोट आई थी और उनकी हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस घटना के बाद वह काफी सहम गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन ने आगे बताया कि जितने दिन वह उज्जैन में रहीं, उतने दिन उनको अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी पड़ी थी। एक्ट्रेस की मदद करने कोई नहीं आया था। उन्होंने बताया कि मुझे कई बार ओवरटेक किया गया और दीवार पर मेरे बारे में गंदी बातें लिखी गईं। ऐसे में उनको अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या टंडन ने 2008 में अफगानी सीरियल 'खुशी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ शोज भी होस्ट किए। टीवी शोज के लिए सौम्या टंडन जब वी मेट में भी नजर आई थीं, लेकिन उनको असली पहचान भाभी जी घर पर हैं से मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।