टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स कई बार अपना इतना गहरा प्रभाव दर्शकों पर छोड़ते हैं कि लोग उसे और उसके किरदारों को सालों बाद भी अपने दिलों दिमाग से निकाल नहीं पाते हैं। इसी तरह का एक सीरियल काफी समय पहले प्रसारित किया गया था, जिसका नाम 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' था। इस सीरियल की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों से भी लोग खासा प्रभावित हुए थे। इसी सीरियल की भारती यानी जूही असलम को लोग इतने सालों में भी भूल नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं बाबा ऐसो वर ढूंढों की डरी-सहमी भारती आज कल कहां हैं...
Then And Now: 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' की जूही को देख चकराया फैंस का सिर, बोले- क्या ये आप ही हो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने किरदार से फेमस हुईं जूही
सीरियल 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' ने आज से 12 साल पहले 2010 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और कदम रखते ही यह लोगों के दिलों में समा गया था। इसकी वजह थी इसकी कहानी और स्टार-कास्ट, उसमें शामिल जूही भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई थीं। उन्होंने इससे ऐसी लोकप्रियता हासिल की कि आज भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। इसी के कारण उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
A post shared by Juhi Aslam (@khanjuhi786)
जूही कर चुकी हैं शादी
कभी अपनी कम हाइट की वजह से तानों की शिकार हुईं जूही को आखिर 2018 में उनका हमसफर मिल गया। जूही की मुलाकात करीम से हुई और दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।
शादी के एक साल बाद जूही ने 19 अगस्त 2019 को एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'मोहम्मद रहीम' रखा। वह अपने परिवार के साथ काफी खुशी से रहती हैं।
फैंस रह गए शॉक्ड
सोशल मीडिया पर जूही और उनके बेटे की तस्वीरें देखकर उनके फैंस शॉक्ड रह गए और इसके बाद उन्होंने उनके फोटोज पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया। जूही की एक तस्वीर को फैंस देखकर बोले,"क्या बात है, आप तो एक दम अलग लुक में आ गई भारती।" तो एक दूसरे ने लिखा,"मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आपका एक बेटा भी है।"