फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस दीवाने 3: माधुरी दीक्षित ने शगुफ्ता अली को दिया था पांच लाख का चेक, अब जताया आभार

Wed, 14 Jul 2021 12:23 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 14 Jul 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
shagufta ali express her gratitude towards dance deewane 3 and madhuri dixit for giving her 5 lakh  Rupees Cheque
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram

पिछले कुछ समय से शगुफ्ता अली अपनी जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उनकी आर्थिक हालत इतनी अधिक खराब हो गई थी कि उन्हें अपने इलाज के लिए अपनी जमा पूंजी को बेचने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन कहते हैं न अगर बुरे वक्त का सामना अच्छे से कर लो तो बुरा वक्त अधिक समय तक नहीं ठहरता बस ऐसा ही हुआ शगुफ्ता अली की जिंदगी में भी, जब उन्होंने सामने आकर अपने दर्द को बयां किया तो उनकी मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारें आगे आए। रोहित शेट्टी से लेकर जॉनी लीवर तक कई सितारों ने आगे बढ़कर उनकी मदद की।



डांस दीवाने 3 के मंच पर की अपनी कहानी बयां

शगुफ्ता अली को बॉलीवुड सितारों की तरफ से तो मदद मिली ही, लेकिन इसी के साथ उन्हें डांस दीवाने के मंच पर भी बतौर अतिथि बुलाया गया ताकि वो अपनी कहानी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इस मंच पर न सिर्फ उन्होंने खुलकर अपने स्वास्थ्य और अपनी आर्थिक हालत के बारे में बताया, बल्कि उनकी कहानी सुनने के बाद माधुरी दीक्षित उनकी मदद के लिए आगे आईं और उन्होंने डांस दीवाने की टीम और अपनी तरफ से उन्हें पांच लाख का चेक दिया। उनसे इतनी बड़ी मदद मिलने के बाद शगुफ्ता अली के पास बोलने के लिए शब्द भी कम पड़ गए।

shagufta ali express her gratitude towards dance deewane 3 and madhuri dixit for giving her 5 lakh  Rupees Cheque
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media

कैमरे के आगे वापस आना चुनौतीपूर्ण था

शगुफ्ता अली ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा कि उनके लिए डांस दीवाने के मंच पर जाने का अनुभव तो बहुत ही अच्छा था, लेकिन फिर से कैमरे के सामने आना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। शगुफ्ता अली ने कहा, 'मुझे डांस दीवाने के मंच पर अपनी जिंदगी के उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसका मैं सामना कर रही हूं। मैं उस शो में सभी प्रतिभाशली प्रतियोगियों की बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उन सभी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी। लेकिन चार साल बाद कैमरे के सामने वापस आना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।

shagufta ali express her gratitude towards dance deewane 3 and madhuri dixit for giving her 5 lakh  Rupees Cheque
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram

जब माधुरी ने चेक दिया तो मैं हैरान हो गई

शगुफ्ता अली ने मीडिया चैनल से आगे बातचीत करते हुए बताया कि उनका अनुभव तो बहुत ही अच्छा था, लेकिन जब डांस दीवाने 3 की जज माधुरी दीक्षित ने आगे आकर उनके हाथ में पांच लाख का चेक दिया तो वो काफी चकित रह गईं और उनके मुंह से कुछ शब्द भी नहीं निकले। शगुफ्ता अली ने कहा, 'वापस कैमरे के सामने आने में थोड़ी हिचकिचाहट थी, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैं इस मंच पर अपना अनुभव साझा करूंगी तो मैं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकूंगी। लेकिन जब मंच पर मेरे हाथ में माधुरी दीक्षित द्वारा वो चेक थमाया गया तो उस वक्त मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shagufta ali express her gratitude towards dance deewane 3 and madhuri dixit for giving her 5 lakh  Rupees Cheque
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram

शो में मिला प्यार और सम्मान

डांस दीवाने 3 का अपना अनुभव साझा करते हुए शगुफ्ता अली ने बताया कि उन्हें इस मंच पर बहुत सम्मान मिला। उन्होंने कहा, 'ये दिल छू लेने वाला था जब माधुरी दीक्षित को हमारे एक साथ सालों पहले किए हुए प्रोजेक्ट की याद आई। मैं इस शो में अपनी कहानी बयां करने के लिए जरूर गई थीं कि लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे शो में इतना प्यार और सम्मान मिलेगा।' बता दें कि इस मंच पर शगुफ्ता अली ने अपनी आर्थिक स्तिथि के बारे में बताया था और साथ ही उन्होंने कहा था कि पिछले चार साल में बहुत सारे ऑडिशन हुए बहुत सी चीजें हुईं लेकिन कुछ वर्कआउट नहीं हो रहा था। इसी बीच डायबिटीज की वजह से मेरे पैरों की तकलीफ बढ़ गई जिसका असर मेरी आंखों पर काफी हुआ। ये चार साल की तकलीफ मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। ये इंडस्ट्री मेरे लिए मेरा घर है मैंने यहां पर 36 साल दिए हैं।

विज्ञापन
shagufta ali express her gratitude towards dance deewane 3 and madhuri dixit for giving her 5 lakh  Rupees Cheque
शगुफ्ता अली - फोटो : Social Media

इन शोज और फिल्मों में किया काम

अगर शगुफ्ता अली के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 1989 में टेलीविजन शो 'दर्द' से की थी। उसी साल उन्होंने ने 'कानून अपना-अपना' में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने हीरो नंबर 1, सिर्फ तुम, अजूबा और इंटरनेशल खिलाड़ी में काम किया तो वही टेलीविजन पर उन्होंने एक वीर की अरदास वीरा, पुनर्विवाह और बेपनाह जैसे कई शोज किए। साल 2018 के बाद शगुफ्ता अली परदे पर कही नजर नहीं आईं। शगुफ्ता अली पिछले 36 सालों से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं उन्होंने अपने करियर में बड़े- बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed