फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ की कोर्ट मैरिज, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 27 Nov 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor are married The best part about our relationship is that we are friends first
शाहिर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : instagram/sbfc_shaheerbirdiesfanclub

टीवी अभिनेता शाहिर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ शादी कर ली है। कोरोना काल को देखते हुए दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की। जानकारी के मुताबिक, जून 2021 वे पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। कोर्ट मैरिज के बाद शाहिर और रुचिका जम्मू रवाना हो गए हैं। शाहिर जम्मू के ही रहने वाले हैं।

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor are married The best part about our relationship is that we are friends first
शाहिर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : instagram/sbfc_shaheerbirdiesfanclub

सोशल मीडिया पर शाहिर और रुचिका की कई तस्वीरें छाई हुई हैं। एक इंटरव्यू में साहिर ने कहा कि ‘इस रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि रुचिका पहले मेरी दोस्त है। फिर हम पति - पत्नी हैं। अभिनेता होने के नाते कैमरे पर मेरे किरदार बदलते रहते हैं। ऐसे में मुझे एक ऐसी पार्टनर मिली हैं जिसके सामने मैं असल में जो हूं वहीं बना रह सकता हूं।‘

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor are married The best part about our relationship is that we are friends first
शाहिर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : instagram/shaheernsheikh

शाहिर 2013 में प्रसारित सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार कर हिट हुए थे। जबकि रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म जजमेंटल है क्या के दौरान हुई थी। करीब दो साल तक उन्होंने डेट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor are married The best part about our relationship is that we are friends first
शाहिर शेख - फोटो : instagram: shaheernsheikh

इससे पहले शाहिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके रुचिका से सगाई करने की खबर दी थी। तस्वीर में रुचिका कपूर खिलखिलाते हुए नजर आईं। शाहिर ने उनका हाथ पकड़ रखा है और रुचिका के हाथ में सगाई की अंगूठी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तू हसदी रवे, आगे की बाकी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।'
 
View this post on Instagram

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

विज्ञापन
Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor are married The best part about our relationship is that we are friends first
शाहिर शेख - फोटो : instagram/shaheernsheikh

शाहिर के अन्य सीरियल में 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली' और 'नव्या- नए धड़कन नए सवाल' हैं। सीरियल महाभारत से शाहिर इंडोनेशिया में भी मशहूर हो गए थे। उन्होंने कई इंडोनेशियन शोज और वहां की दो फिल्में भी की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed