फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर साधा निशाना, बोले- दूसरों की प्रतिभा से कमाने वाले खुद को…

Sat, 25 Feb 2023 10:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shailesh Lodha Talks About Leaving Show Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah Indirectly Target Asit Modi
Shailesh Lodha - फोटो : social media

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर घर में फेमस है। यहां तक कि इस शो से जुड़े सभी कलाकार भी घर घर में पहचाने जाते हैं। बीते कई वर्षों से शो का हिस्सा रहे शैलेश लोढ़ा भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनय के कारण लाखों लोग उनके फैंस हैं। सभी जानते हैं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। इस बीच एक इवेंट के दौरान शो छोड़ने को लेकर बात की है।

Shailesh Lodha Talks About Leaving Show Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah Indirectly Target Asit Modi
Shailesh Lodha - फोटो : social media

पिता को लेकर शैलेश ने सुनाया किस्सा
शैलेश लोढ़ा ने इवेंट के दौरान अपने पिता को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने पिता के ऊपर लतीफे बनाए हैं। मैं वे सभी आपको सुनाऊंगा, लेकिन फिर यह मेरे पिता जी को न दिखाएं, क्योंकि अभी भी मकान के कागज पिता के नाम पर हैं। इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं। उन्होंने कहा कि पिता जी की इस समय किडनी खराब है और वह डायलिसिस पर हैं, लेकिन उसके बाद भी वह काफी फनी हैं। एक्टर ने आगे कहा कि मैं उनसे किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर बात कर रहा था। मैंने कहा कि इतने पैसे देंगे तो नई किडनी लग जाएगी। पिताजी ने कहा कि डॉक्टर पुरानी किडनी कितने में देंगे। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता

Shailesh Lodha Talks About Leaving Show Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah Indirectly Target Asit Modi
Shailesh Lodha - फोटो : social media

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने को लेकर बोले शैलेश

इवेंट के दौरान किसी ने पूछा कि आपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो क्यों छोड़ा। इस पर शैलेश ने जवाब दिया कि जो पीछे छूट गया उसके बारे में क्या? आप मेरी सारी बातों को इशारों में समझने की कोशिश करना। जिस देश के पब्लिशर जो पुस्तकें छापते हैं वह हीरे की अंगूठी पहनकर घूमते हैं और जो लेखक है वह अपनी पुस्तक छपवाने के लिए पैसे देता है। जो लोग दूसरों की प्रतिभाओं से कमाते हैं वह खुद को बड़ा समझने लगते हैं तो किसी भी प्रतिभाशाली व्यक्ति को खड़े होकर आवाज जरूर उठानी चाहिए कि आप दूसरों की काबिलियत और प्रतिभा से कमाने वाले लोग हैं। 

Naagin: जब नागिन के किरदार में इन हसीनाओं ने मचाया गदर, फटी रह गईं फैंस की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
Shailesh Lodha Talks About Leaving Show Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah Indirectly Target Asit Modi
Shailesh Lodha - फोटो : social media

कोई प्रोड्यूसर एक्टर से बड़ा नहीं

एक्टर ने कहा कि शायद मैं वही हूं जिसने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की प्रतिभाओं से कमाते हैं वह लोग प्रतिभाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते हैं। दुनिया में कोई भी प्रोड्यूसर किसी कलाकार से बड़ा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे व्यापारी हैं ये हमें समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक कवि और अभिनेता हूं, जब कोई भी मेरी प्रतिभा पर या फिर मेरे अभिनेता या कवि होने पर कोई व्यापार हावी होगा तो मैं आवाज जरूर उठाऊंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed