फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin: जब नागिन के किरदार में इन हसीनाओं ने मचाया गदर, फटी रह गईं फैंस की आंखें

Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
सार

टीवी की जानी-मानी अदाकारा सुरभि चंदना ने भी 'नागिन 6' में ‘आदिनागिन’ बनकर एंट्री मारी थी। एक्ट्रेस को इस रोल में काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
These TV Actresses Became Famous With the Character of Naagin Nia Sharma Mouni Roy  Adaa Khan Surbhi Chandna
नागिन - फोटो : social media

कलर्स के पॉपुलर शो 'नागिन' को काफी पसंद किया गया। 'नागिन' के छह सीजन हिट होने के बाद एकता सातवें सीजन की तैयारी में हैं। एकता 'नागिन' सीजन 7 के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश काफी समय से कर रही हैं। खबर थी कि एकता 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेट प्रियंका चाहर चौधरी को बतौर लीड एक्ट्रेस अपने सीरियल में कास्ट करेंगी, लेकिन उसके बाद चर्चा हुई कि 'बिग बॉस 16' की सुम्बुल तौकीर को नागिन 7 के लिए कास्ट किया जाएगा। हालांकि, बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सारी कहानी उल्टी पड़ गई है। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने एकता कपूर के नागिन में नागिन का किरदार निभाया और वाहवाही बटोरी। 

These TV Actresses Became Famous With the Character of Naagin Nia Sharma Mouni Roy  Adaa Khan Surbhi Chandna
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम का आता है मौनी रॉय का। वह एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' सीजन एक और सीजन दो में नागिन बनी थीं। सीरियल में लोगों ने 'शिवन्या' की भूमिका में मौनी को काफी पसंद किया था। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। मोनी ने इस रोल के लिए मोटी फीस भी चार्ज की थी। इसके बाद एक्ट्रेस सीरियल के दूसरे सीजन में 'शिवांगी' के किरदार में नजर आई थीं। 

These TV Actresses Became Famous With the Character of Naagin Nia Sharma Mouni Roy  Adaa Khan Surbhi Chandna
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ज्योति

मौनी के बाद टीवी की मशहूर अदाकारा सुरभि ज्योति 'नागिन 3' में 'बेला' के किरदार में नजर आई थीं। एक्ट्रेस को इस रोल में काफी पसंद किया गया। सुरभि ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। 'नागिन' सीजन तीन को काफी ज्यादा टीआरपी भी मिली थी। शो मई 2019 में खत्म हो गया, लेकिन नागिन के किरदार में सुरभि की चर्चा काफी दिन तक होती रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Actresses Became Famous With the Character of Naagin Nia Sharma Mouni Roy  Adaa Khan Surbhi Chandna
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निया शर्मा

टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक निया शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। निया एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के चौथे सीजन में नजर आई थीं। शो से निया को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में उनके किरदार को काफी सराहा गया।


यह भी पढ़ें- Celebs Wedding Songs: इन सेलेब्स ने शादी के लिए बनवाए खास वेडिंग सॉन्ग, फिल्मी गानों से भी ज्यादा हुए हिट
 
विज्ञापन
These TV Actresses Became Famous With the Character of Naagin Nia Sharma Mouni Roy  Adaa Khan Surbhi Chandna
अदा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अदा खान

टीवी एक्ट्रेस अदा खान एकता के शो 'नागिन' के पहले और दूसरे सीजन में नजर आई थीं। अदा के फैंस ने उन्हें 'शेषा' के किरदार में काफी पसंद किया था। अदा इसके बाद शो के छठे सीजन में नजर आईं। अपनी दमदार एक्टिंग से अदा ने लोगों का दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें- Barkha Sengupta: इस एक्टर पर आया बरखा सेनगुप्ता का दिल, पति से अलग होने के बाद अभी नहीं लिया है तलाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed