रियलिटी शो टीवी इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ रियलिटी शो डांस पर आधारित होते हैं, तो कुछ में लोग अपनी आवाज का जादू दिखाते हैं। लेकिन रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने अलग फॉर्मेट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। यह एक बिजनेस रियलिटी शो है, जिसमें जज शार्क टैंक के रूप में नजर आते हैं। इस रियलिटी शो में लोग स्टार्सअप आइडिया लेकर आते हैं और सभी जज बेहद ही ध्यान से इन्हें सुनते भी हैं। ये जज मनोरंजन जगत से नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के सितारे हैं, लेकिन आज के समय में ये भी सेलिब्रिटी बन चुके हैं। नमिता थापर भी इसी शो में जज हैं और हम आपको नमिता थापर के बारे में बताने जा रहे हैं।
Namita Thapar net worth: करोड़ों की मालकिन हैं ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज नमिता थापर, जानें इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमिता थापर की शिक्षा
नमिता थापर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी ग्रुजेएशन तक की पढ़ाई पुणे से की। इसके बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नमिता थापड़ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका का रुख किया। यहां पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन गाइडेंट कॉर्पोरेशन से की। नमिता ने इस कॉर्पोरेशन में अलग-अलग पदों पर काम किया। कुछ सालों में बिजनेस की दुनिया में शानदार अनुभव लेकर नमिता भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने यहीं रहकर अपने बिजनेस करियर को आगे बढ़ाया।
नमिता थापर की पर्सनल लाइफ
नमिता थापर की पर्सनल लाइफ भी एक दम परफेक्ट है। उन्होंने विकास थापर से शादी की है, जो एक शानदार बिजनेसमैन हैं। नमिता और विकास के दो बेटे हैं, जिनका नाम वीर थापर और जय थापड़ है। नमिता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
नमिता थापर की नेटवर्थ
नमिता थापर करोड़ों की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नमिता थापर की कुल संपत्ति यानि नेट वर्थ 600 करोड़ रुपए है। दावा है कि नमिता ने ‘शार्क टैंक इंडिया’ के एक एपिसोड के लिए करीब 8 लाख रुपये तक चार्ज किया है।
ये भी हैं रियलिटी शो में जज
नमिता थापर के अलावा 'शार्क टैंक इंडिया' में अशनीर ग्रोवर, गजल अलघ, पीयूष बंसल, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता और विनिता सिंह नजर आए हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि ये सभी जज भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।