फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheezan Khan: जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान खान ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला?

Mon, 01 May 2023 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 May 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sheezan Khan Seeks return of Seized Passport From Police File an Application in Court
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता शीजान खान बाहर आ चुके हैं। उन्हें जेल से रिहा हुए एक महीने से अधिक हो गए हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, गिरफ्तारी के बाद उनका पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिया था, जिसे वापस पाने के लिए उन्होंने अब कोर्ट का रुख किया है। 


Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी

Sheezan Khan Seeks return of Seized Passport From Police File an Application in Court
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इसके लिए कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है। अभिनेता की अर्जी पर कल (2 मई) सुनवाई होगी। एएनआई के मुताबिक शीजान ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए पासपोर्ट को वापस करने के लिए वसई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। 
Aishwarya Sharma: ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' से ली विदाई, बोलीं- शो ने सब कुछ दिया

Sheezan Khan Seeks return of Seized Passport From Police File an Application in Court
शीजान खान, फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में भी सूत्र के हवाले से यह खबर छपी थी कि शीजान ने पासपोर्ट के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए फाइनल कर लिया गया है, इसलिए वह संभवतः इस महीने के अंत या जून के पहले सप्ताह तक अन्य प्रतियोगियों के साथ उड़ान भरने वाले हैं, जिसकी वजह से उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है।
Scoop Real Story: वेब सीरीज स्कूप की ये है असली कहानी, क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा के बारे में यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheezan Khan Seeks return of Seized Passport From Police File an Application in Court
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में शीजान की सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को उनके टीवी शो के सेट पर लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने अभिनेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें

विज्ञापन
Sheezan Khan Seeks return of Seized Passport From Police File an Application in Court
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट में सुनवाई के बाद अभिनेता को 5 मार्च को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस केस में नाम आने के बाद शीजान अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके हाथ रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 लग गया है।
Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed