फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth shukla: शहबाज ने शेयर की सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर, फैंस ने पूछा 'शहनाज' का हाल

Wed, 08 Sep 2021 09:13 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill brother shahbaz new instagram post on sidharth shukla
सिद्धार्थ और शहबाज - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन वह अपने पीछे ऐसे कई लोगों को छोड़ गए हैं, जिनकी जिंदगी सिद्धार्थ के बिना अधूरी है। खासतौर पर सिद्धार्थ की सबसे अच्छी दोस्त शहनाज गिल अब तक सिद्धार्थ की मौत के सदमे में हैं। शहनाज को संभालने उनका पूरा परिवार मुंबई में उनके साथ ही है। खासतौर पर शहनाज के भाई शहबाज अपनी बहन का साथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ रहे।

शहबाज की दोस्ती सिद्धार्थ के साथ भी बहुत अच्छी थी। शहनाज के साथ-साथ शहबाज भी सिद्धार्थ की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे। वह लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। शहबाज ने हाल में ही एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर बिग बॉस के समय की है। जिसमें सिद्धार्थ शहबाज को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं। 
shehnaaz gill brother shahbaz new instagram post on sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो शेयर करते हुए शहबाज लिखते हैं- 'मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और मुझे पता है कि मैं भी आपकी तरह ही कुछ बड़ा हासिल करूंगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)



इससे पहले भी शहबाज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'आंखों से तू है दूर पर दिल के बहुत करीब है। अब भगवान की तरह सिद्धार्थ भाई तेरी पूजा करूंगा। अब यही मेरा नसीब है। शेर'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)


 
shehnaaz gill brother shahbaz new instagram post on sidharth shukla
सिद्धार्थ और शहबाज - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट पर लगातार सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। जहां लगातार शहनाज को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल, रिपॉर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज गुमसुम हो गईं हैं। यहां तक की उन्होंने खाना पीना और सोना तक कम कर दिया है। ऐसे में लोग शहबाज को शहनाज और सिद्धार्थ की मां का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill brother shahbaz new instagram post on sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद शहबाज ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- 'मेरा शेर, आप हमेशा मेरे साथ हो और हमेशा रहेंगे। आपकी तरह बनने की कोशिश करूंगा। यह अब मेरा सपना है और ये सपना जल्द पूरा होगा। मैं रेस्ट इन पीस नहीं कहूंगा क्योंकि मुझे पता है आप नहीं हो, लव यू सिद्धार्थ शुक्ला।'
विज्ञापन
shehnaaz gill brother shahbaz new instagram post on sidharth shukla
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सिद्धार्थ का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उनके फैंस आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed