बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा। घर के अंदर इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। भले ही रियल लाइफ में ये जोड़ी न बन पाई हो लेकिन आए दिन ये दोनों स्टार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। इस बार इनके सुर्खियों में रहने की वजह शहनाज का एक कमेंट हैं जो उन्होंने सिद्धार्थ की तस्वीर पर किया है।
सिद्धार्थ शुक्ला की इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं शहनाज गिल, लिखा- 'कोई इतना...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें तस्वीर में वो स्पोर्ट्स जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ के बड़े बाल उन पर काफी अच्छे लग रहे हैं। सिद्धार्थ की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रह हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।
लेकिन इस तस्वीर पर एक ऐसा भी कमेंट है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल ये कमेंट शहनाज गिल ने किया है। शहनाज ने लिखा है, 'आज मैं अपने आप को कमेंट करने से नहीं रोक पा रही हूं। कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है। बिग बॉस में तुम मेरी तारीफ किया करते थे। आज मैं कहती हूं- ये कातिलाना आंखें, ये बाल, ये गुलाबी होंठ। क्या रफ टफ लुक है यार।'
Will social distancing on a football ground mean scoring goals be easier ....🧐
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर पर शहनाज गिल का ऐसा कमेंट देखकर सिडनाज के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्विटर पर #SidNaazShines ट्रेंड करने लगा और लोग इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने लगे।
Shehnaaz gill react 😍#SidNaazShines #SidNaazShines pic.twitter.com/DSxt7S9SzD
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे। वहीं, शहनाज गिल शो में सेंकेड रनर अप रहीं। जबकि आसिम रियाज इस शो के फर्स्ट रनर अप रहे। इस सीजन में भाग लेने वाले ज्यादातर प्रतियोगी अभी भी लाइम लाइट में रहते हैं।
प्रवासियों की मदद करते हुए इस बात पर भड़के सोनू सूद, गुस्से में किया ये ट्वीट