{"_id":"613600e18ebc3e38a0719036","slug":"shehnaaz-gill-still-in-shock-and-denial-after-sidharth-demise-not-eating-proper-food-and-not-sleeping-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिडनाज: हमेशा चहकने वाली शहनाज की ऐसी हो गई हालत, सिद्धार्थ के निधन के बाद खाना-पीना भी छोड़ा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिडनाज: हमेशा चहकने वाली शहनाज की ऐसी हो गई हालत, सिद्धार्थ के निधन के बाद खाना-पीना भी छोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सिडनाज..' ये नाम दो शख्स के नाम से जुड़कर बना था जिसमें से एक हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से दूर जा चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बहुत अच्छे दोस्त थे, शहनाज तो खुलकर कहती थीं कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती थीं लेकिन आज उनकी प्यारी बातों पर हंसने के लिए सिद्धार्थ मौजूद नहीं हैं। 2 सिंतबर को जब ये खबर सामने आई कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं तो मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि सिद्धार्थ वाकई इस दुनिया से जा चुके हैं।
किसी से बात भी नहीं कर रही हैं शहनाज
इसके बाद जब सबका ध्यान शहनाज की ओर गया तो लोग आंसू नहीं रोक पाए। अपने सिद्धार्थ के गुजर जाने के गम में शहनाज बिल्कुल बदहवास सी नजर आईं। सिद्धार्थ तो चले गए लेकिन उनके जाने के गम ने शहनाज को तोड़ दिया है। खबरों की मानें तो शहनाज अच्छी स्थिति में नहीं हैं। वो अभी भी सदमे में है और यकीन नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब उनकी जिंदगी में नहीं हैं।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो शहनाज ना अच्छे से सो रही हैं, ना खा रही हैं और ना ही किसी से बात कर रही हैं। हमेशा हंसती-खिलखिलाती रहने वाली एक चुलबुली लड़की के बारे में ये सोच भर लेने से दिल भारी हो जाता है कि वो अब किसी से बात भी नही कर रही हैं। खबरों की मानें तो शहनाज से ना खाया जा रहा है और ना ही सोया जा रहा है।वो सिद्धार्थ के जाने के गम को भुला नहीं पा रही हैं। वहीं इन सबमें खुद सिद्धार्थ की मां उनके लिए मजबूत बनी हुई हैं और उनका साथ नहीं छोड़ रही हैं।
3 of 5
शहनाज कौर गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Social Media
खबरों की मानें तो शहनाज सिद्धार्थ के घर में उस रात मौजूद थीं और उन्होंने सबसे पहले सिद्धार्थ के सोते रह जाने पर शक जताया था। इसके बाद जब सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि सिद्धार्थ की घर पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
राहुल महाजन ने बताया था कि शहनाज जब शमशान घाट आईं तो बेहद जोर से चिखी थीं, 'सिद्धार्थ मेरा बच्चा, मम्मी जी, सिद्धार्थ मेरा बच्चा...'वो सिद्धार्थ के पैर मल रही थी ये सोचे बिना कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। वो अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि ऐसा हो गया है। जब सिद्धार्थ के निधन के खबर की पुष्टि हुई थी तो वो बिल्कुल पीली पड़ गई थीं मानों कोई तूफान आया और सब उजाड़ कर ले गया।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी करने वाले थे। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और शहनाज अब अपने रिश्ते को नाम देना चाहते थे लेकिन इस काम के होने से पहले इतनी बड़ी अनहोनी हो गई। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन अगर होते तो शहनाज को ऐसी हालत में बिल्कुल नहीं रहने देते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।