{"_id":"66787822de52f5fb700d8618","slug":"shehnaaz-gill-to-rakhi-sawant-these-bigg-boss-contestants-accused-of-arranging-fake-marriages-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: बिग बॉस के इन प्रतियोगियों पर लगा फेक शादी रचाने का आरोप, सूची में शामिल शहनाज से राखी तक के नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: बिग बॉस के इन प्रतियोगियों पर लगा फेक शादी रचाने का आरोप, सूची में शामिल शहनाज से राखी तक के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:37 AM IST
सार
'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह सबसे विवादित शो में से एक है। इस शो के कुछ पूर्व प्रतियोगी ऐसे भी रहे हैं, जिन पर फेक शादी रचाने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
टेलीविजन अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह सबसे विवादित शो में से एक है। सीजन 3 में भी एक से बढ़कर एक प्रतिभागी आए हैं। शो की शुरुआत से ही बीबी हाउस में बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस शो के कुछ पूर्व प्रतियोगी ऐसे भी रहे हैं, जिन पर टीआरपी के लिए नकली शादी रचाने का आरोप लग चुका है। इन चर्चित चेहरों ने टीआरपी के लिए नकली शादी रचाई और आगे जाकर मुकर गईं। इस तरह ये हीरोइनें नेशनल टेलीविजन पर शादी का मजाक उड़ा चुकी हैं। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक शामिल हैं। आइए इन सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज गिल ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। शो के होस्ट सलमान खान, शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं। वहीं, 'बिग बॉस 13' शो के खत्म होते ही शहनाज गिल ने अपना स्वयंवर रचाया था। शो में सना ने प्रतियोगियों से खूब मेहनत कराई। हालांकि, फिनाले में शहनाज ने किसी को भी चुनने से इनकार कर दिया, और शादी से मुकर गईं। ऐसा करने के बाद शहनाज पर आरोप लगा कि उन्होंने महज फेम के लिए यह ढोंग रचा था।
3 of 5
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा खान और अली मर्चेंट 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। दोनों ने शो में ही शादी रचाई थी। हालांकि, एक महीने बाद ही सारा-अली ने अपनी राहें अलग कर लीं, जिससे इनके फैंस का दिल टूट गया। वहीं, कुछ समय बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि इन सितारों ने झूठी शादी का स्वॉन्ग रचा था। रिपोर्ट तो यह भी थी कि सारा-अली को फेक शादी के लिए 50 लाख रुपये मिले थे।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी नेशनल टेलीविजन पर स्वयंवर रचाया था। शो 'राखी का स्वयंवर' उस वक्त खूब सुर्खियों में था। हालांकि, यह भी दर्शकों को बेवकूफ बनाने का ही एक जरिया था। शो के आखिर में राखी ने इलेश नाम के शख्स से सगाई की थी, लेकिन आगे चलकर उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया, और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने बतौर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड 'बिग बॉस' शो में एंट्री ली थी। उस वक्त जसलीन महज 30 वर्ष की थीं। ऐसे में दोनों के रिश्ते की खबरों के कारण शो को खूब टीआरपी मिली। इतना ही नहीं जसलीन और अनूप की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि ये गेटअप तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए चुना था। अनूप जलोटा ने तो यह तक कहा था कि अगर वह 35 वर्ष के भी होते तो जसलीन से शादी नहीं करते, क्योंकि उनका परिवार जसलीन के पहनावे को पसंद नहीं करता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।