{"_id":"5e71e3618ebc3ea4e878cf64","slug":"shehnaaz-kaur-gill-walks-out-mujhse-shaadi-karoge-finale-ditching-contestants-for-sidharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वयंवर शो के फिनाले शूट में शहनाज ने किया बवाल, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
स्वयंवर शो के फिनाले शूट में शहनाज ने किया बवाल, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिया बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा के शो 'मुझसे शादी करोगे' पर भी कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है। शो की शूंटिग कैंसिल कर दी गई है और सभी कंटेस्टेंट्स को वापस भेज दिया गया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिनाले की शूटिंग के दौरान शहनाज ने अपना दूल्हा चुनने से इनकार कर दिया और वहां से चली गईं।
2 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill
- फोटो : Instagram
इस बात का खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सब तब हुआ जब शो के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को घर भेजने से पहले फिनाले शूट करने को कहा। इस दौरान शहनाज ने ऐसा कुछ कर दिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
3 of 5
Sidharth and shehnaz
- फोटो : Instagram
फिनाले शूटिंग के दौरान शहनाज से उनका दूल्हा चुनने के लिए कहा गया। शहनाज स्टेज पर नाम लेने के लिए आगे बढ़ीं। तभी उन्होंने कहा- 'मैं किसी को भी इसमें से अपने लिए दूल्हे के तौर पर नहीं चुनना चाहती क्योंकि मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हू्ं। कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
शहनाज शो के दौरान भी कई बार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ले चुकी हैं। ऐसे में उनका इस तरह से बर्ताव करना कोई नहीं बात नहीं है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से शो ऑफ एयर होने वाला है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
paras chhabra
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले पारस छाबड़ा का शहनाज को लेकर एक बयान भी आया था। बार बार शो में सिद्धार्थ का नाम लेने पर पारस ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया था। पारस ने कहा था- 'मुझे लगता है कि शहनाज शो की बेइज्जती कर रही हैं। हर किसी से सिद्धार्थ की तुलना करना ठीक नहीं है। उसे कंटेस्टेंट के टैलेंट और पर्सनैलिटी को देखकर जज करना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।