सलमान खान के शो बिग बॉस 15 की काफी समय से चर्चा थी और ये शो पहले ही दिन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में एंट्री के साथ ही झगड़े. बहस, लड़ाई और रोमांस के सारे डोज दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस हमेशा से अपनी जबरदस्त लड़ाई के लिए ही मशहूर रहा है। वहीं मेकर्स भी इसी कोशिश में रहते हैं कि कैसे शो की टीआरपी बढ़ाई जाए। ऐसे में अब तक बिग बॉस के कई सीजन में देखने को मिल चुका है कि कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी घर में लाए गए थे जिनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स से बिल्कुल नहीं बनती थी।
Bigg Boss: जब घर में कंटेस्टेंट्स के दुश्मनों की एंट्री से मचा था कोहराम, जबरदस्त झगड़ों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण कुंद्रा- अनुषा दांडेकर
करण कुंद्रा इन दिनों बिग बॉस 15 में नजर आ रहे हैं। शो में वो शुरू से ही काफी तेज तर्रार कंटेस्टेंट दिख रहे हैं और उनकी वजह से मेकर्स को काफी टीआरपी भी मिल रही है। वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि शो में अनुषा दांडेकर की एंट्री भी हो सकती है। कुछ महीनों पहले ही करण और अनुषा का ब्रेकअप हुआ है ऐसे में अगर वो शो का हिस्सा बनती हैं तो घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा और शो को काफी टीआरपी भी मिलेगी।
रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला
सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला शो के विजेता बने थे। इस सीजन में उनकी वजह से गजब टीआरपी आई थी वहीं मेकर्स ने इसी सीजन में रश्मि देसाई को भी बुलाया था। शो में कई बार रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती और दुश्मनी देखने को मिली थी। कई बार दोनों की लड़ाई ने लोगों के होश तक उड़ा दिए थे। खुद सलमान भी उनके झगड़ों से एकदम हैरान रह गए थे।
विकास गुप्ता- शिल्पा शिंदे
सीजन 11 में विकास और शिल्पा नजर आए थे। विकास को बिग बॉस का मास्टरमाइंड कहा जाता है और वो कई सीजन का हिस्सा बन चुके हैं। विकास की शिल्पा से पहले भी लड़ाई हो चुकी थी ऐसे में जब दोनों की शो में आने की बात हुई तो उन्होंने मेकर्स से इस प्रस्ताव के लिए काफी गुहार लगाई थी कि ऐसा ना हो लेकिन मेकर्स नहीं मानें। शो में उनके बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिला था।
हिमांशी खुराना-शहनाज गिल
सीजन 13 में शहनाज गिल का क्यूट अवतार दर्शकों के दिलों में बस गया था। वहीं सिद्धार्थ संग उनका रोमांस भी खूब टीआरपी बटोर रहा था लेकिन मेकर्स इतने पर भी नहीं रुके। सुर्खियों के चलते मेकर्स ने शो में हिमांशी खुराना की एंट्री करवाई थी जिनसे पहले शहनाज की लड़ाई हो चुकी थी। हिमांशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर ही शहनाज का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।