{"_id":"5bd87ae9bdec22695e0ff0ff","slug":"shilpa-shinde-to-enter-in-bigg-boss-12-and-says-romil-is-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने माना इन 3 को मजबूत, बोलीं- 'ये हो सकता है सीजन 12 का विनर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने माना इन 3 को मजबूत, बोलीं- 'ये हो सकता है सीजन 12 का विनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे शो के 12वें सीजन में विकास गुप्ता के साथ एंट्री करती हैं। विकास भी सीजन 11 में टॉप 3 में शामिल रहे थे। गौरतलब है कि शिल्पा और विकास सीजन 12 में दिवाली से पहले बड़ा धमाका करने गए हैं। ये एक स्पेशल एपिसोड है। इस एपिसोड में दोनों घरवालों को खेल का महत्व समझाने गए हैं.. आइए जानते हैं शिल्पा और विकास ने घरवालों को क्या कहा..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि शिल्पा और विकास की एंट्री घर में मौजूद कंटेस्टेंट के लिए चौंकाने वाली है। विकास और शिल्पा सीजन 11 के सबसे लड़ाकू और मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट थे। ऐसे में दोनों को इसलिए घर में भेजा है कि वह सीजन 12 के कंटेस्टेंट को खेल समझा सके।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : self
घर में जाते ही शिल्पा ने एक-एक कंटेस्टेट को समझाया और कहा कि पागल बन जाओ ठंडे मत पड़ो। वहीं, विकास ने कहा कि घर में कुछ करो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाओ। तभी लोगों को लगेगा कि आप शो में हैं वरना लोग शो देखना छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
बता दें कि पेशे से वकील रोमिल चौधरी इस वक्त शिल्पा शिंदे की पहली पसंद बने हुए हैं। शिल्पा घर में सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट रोमिल को मानती हैं और उन्हें फाइनल तक भी देखती है। इसके अलावा शिल्पा घर के मास्टरमाइंड के रुप में भी रोमिल को देखती हैं। उन्हें लगता है कि वो काफी अच्छा और समझदारी के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss
- फोटो : Colors
आखिर में आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड के जरिए घर का हिस्सा बनी बिग बॉस मराठी की विनर मेघा धाड़े के बारे में कहती हैं कि वो भी एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और घरवाले उन्हें देख सकते में है। ऐसे में वो एक चुनौती बनी हुई हैं। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो फिनाले में किन टॉप 3 कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं तो वो कहती हैं कि वो श्रीसंथ, रोमिल और सुरभि राणा को देखना चाहती हैं। शिल्पा ने कहा कि हालांकि श्रीसंथ कभी-कभी बचकाना बर्ताव करते हैं लेकिन वो अच्छा खेल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।