फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shrimad Ramayan: क्या सोनी ने बनाई छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’, तकनीक के सहारे रामकथा का ताव बदलने की कोशिश

Wed, 20 Dec 2023 08:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Ramayan premieres on Sony Entertainment Television soon shooting is in full swing in Gujarat Umargaon
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीआरपी की रेस में नंबर पांच पर पहुंच चुका सोनी एंटरटेनमेंट चैनल अब पौराणिक धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' के जरिए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने की सबसे बड़ी कोशिश करने जा रहा है। इन दिनों गुजरात के चर्चित इलाके उमरगांव में धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' की शूटिंग जोरों से चल रही है। सोमवार को मुंबई से पूरी बस भरके पत्रकार उमरगांव पहुंचे लेकिन धारावाहिक में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार ऐन मौके पर सामने नहीं आए। सीरियल में रावण का किरदार निभा रहे निकितन धीर, हनुमान का किरदार निभा रहे निर्भय वाधवा, कैकेकी की भूमिका निभा रही शिल्पा शिल्पा सकलानी और दशरथ की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिनेता आरव चौधरी को देखकर लगा कि मामला कुछ कुछ ‘आदिपुरुष’ जैसा होता दिख रहा है।


Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है

Shrimad Ramayan premieres on Sony Entertainment Television soon shooting is in full swing in Gujarat Umargaon
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भावविहीन दिख रहे राम बने कलाकार

धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में सुजय रेऊ राम की भूमिका निभा रहे हैं। उमरगांव में सबसे पहले मीडिया कर्मियों को अयोध्या के सेट पर ले जाया गया। जहां पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की एंट्री हुई। सेट बहुत ही भव्य स्तर पर बने हैं लेकिन रामानंद सागर की 'रामायण' में राम की भूमिका में अभिनेता अरुण गोविल का जैसा व्यक्तित्व दिखा वैसा सुजय रेऊ में नहीं है। तकनीक का सहारा लेकर भले ही राम के व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, राम की जो छवि रही है, जिसे देखते ही मन मोहित हो जाता है। वैसा भाव सुजय रेऊ के चेहरे पर नजर नहीं आया। उनकी आंखों में राम सी सजलता भी नहीं है। यही हाल सीता की भूमिका निभा रही प्राची बंसल और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिनेता बसंत भट्ट का भी दिखा।

Shrimad Ramayan premieres on Sony Entertainment Television soon shooting is in full swing in Gujarat Umargaon
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम की भूमिका में अब तक दिखे ये अभिनेता

धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' से पहले रामायण पर कई धारावाहिक  बन चुके हैं। जिनमें सबसे पहले रामानंद सागर का रामायण था। जिसने राम की भूमिका अरुण गोविल ने निभाई थी।  2002 में  बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार नीतीश भारद्वाज ने, 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम बने, ‘सिया के राम' में भगवान राम की भूमिका आशीष शर्मा और 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में गगन मलिक ने भगवान राम की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shrimad Ramayan premieres on Sony Entertainment Television soon shooting is in full swing in Gujarat Umargaon
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निकितन धीर में नहीं दिखा रावण सा तेज

राम की अयोध्या का सेट दिखाने के बाद पत्रकारों को उमरगांव में बनी रावण की लंका ले जाया गया। रावण का सेट भी अयोध्या के सेट की तरह बहुत ही भव्य स्तर पर बना है। कला निर्देशक उमंग कुमार की मेहनत भी इसमें दिखती है। इसी सेट पर रावण बने निकितन धीर की एंट्री भी भव्य तरीके से हुई। लेकिन, बातचीत के दौरान निकितन धीर ने जो कहा, वह उनके व्यक्तित्व में दिखा नहीं। निकितन कहते हैं, 'रावण बहुत बड़े ज्ञानी थे। उनसे बड़ा विद्वान और पंडित न युगों से कोई हुआ और न होगा।' लेकिन, निकितन धीर के चेहरे पर यह पांडित्य दिखा नहीं।

विज्ञापन
Shrimad Ramayan premieres on Sony Entertainment Television soon shooting is in full swing in Gujarat Umargaon
आरव चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनमने मन से दशरथ की भूमिका रहे आरव

अभिनेता आरव चौधरी धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'सिद्धार्थ तिवारी के धारावाहिक 'महाभारत' में पहले मैं भीष्म का किरदार निभा चुका हूं। जब इस शो का ऑफर आया तो मुझे लगा कि दशरथ की भूमिका में करने लायक कुछ नहीं होगा। 'महाभारत' में शुरू के एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक मेरी भूमिका रही है। उस हिसाब से देखा जाए तो दशरथ की भूमिका बहुत छोटी लग रही थी।’ इस धारावाहिक की शुरुआत ही दशरथ के किरदार से होती है। फिर, उनका नाम दशरथ क्यों पड़ा और वह कितने बड़े योद्धा थे, कौन कौन सी लड़ाई उन्होंने लड़ीं? ये सब इस धारावाहिक में दिखया गया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed