फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: सैंडल पहनकर सूर्य को अर्घ्य देने पर ट्रोल हुईं 'अंगूरी भाभी', यूजर्स बोले- मूर्ख कम से कम भगवान पर तो दया करो...

Sat, 15 Jan 2022 12:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 15 Jan 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of 'bhabhi ji ghar par hain' got trolled for wearing sandals during surya pooja
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे एक बार फिर ट्रोलर्स का शिकार बन गईं हैं। दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर अंगूरी भाभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेत्री सूर्य को अर्घ्य देते हुए नजर आ रहीं हैं। पूजा में मग्न शुभांगी मंत्रों का उच्चारण करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि अभिनेत्री इस दौरान एक बड़ी गलती कर बैठीं, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। 

Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of 'bhabhi ji ghar par hain' got trolled for wearing sandals during surya pooja
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोलर्स ने लगाई फटकार
सूर्य को अर्घ्य देते समय अभिनेत्री अपने सैंडल उतारना भूल गईं। जिस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चप्पल तो उतार देतीं मैडम"। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "तुम पूजा नहीं, सूर्य देव का अपमान कर रही हो"।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shubhangi.A🦋 (@shubhangiaofficial)

Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of 'bhabhi ji ghar par hain' got trolled for wearing sandals during surya pooja
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

अंगूरी भाभी ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अभिनेत्री ने अपने वीडियो के कमेंट सेक्शन पर सफाई देते हुए लिखा, "मेरे प्यारे दोस्तों, जो भी मेरे लिए गलत लिख रहे हैं, उनके लिए मेरे पास जवाब है। जहां मैं खड़ी होकर, सूर्य को अर्घ्य दे रही हूं, वो हमारे स्टूडियो का एक हिस्सा है। वहां टूटे हुए कांच के टुकड़े और नाखून पड़े रहते हैं। एक बात और, प्रार्थना करने के लिए मन साफ होना जरूरी है, बहार से साफ सफाई कर भी लो तो कोई फायदा नहीं, बस इसके बारे में सोचो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of 'bhabhi ji ghar par hain' got trolled for wearing sandals during surya pooja
शुभांगी अत्रे - फोटो : Social Media

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
शुभांगी अत्रे और ट्रोलर्स का पुराना नाता है। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। एक बार अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्विमसूट में बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं। अपनी अंगूरी भाभी का यह अवतार देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए शुभांगी ने कहा था कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ में जो भी करूं, उससे किसी को कोई समस्या नहीं होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed