फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार पर सलमान ने लगाई तेजस्वी प्रकाश को फटकार, कहा - "जिस थाली में खाते हैं, उसी में..."

Sat, 15 Jan 2022 11:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 15 Jan 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan scolds Tejasswi Prakash on weekend ka vaar for calling Bigg Boss biased
तेजस्वी और सलमान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के फिनाले से दो हफ्ते पहले अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी स्टेट्स से डाउनग्रेड कर दिया था। जिसके विरोध में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने शमिता पर कई भद्दे कमेंट्स किए। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने बिग बॉस पर भी भेद-भाव का आरोप लगा दिया। उनके इस व्यवहार से नाराज सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' पर तेजस्वी प्रकाश को फटकार लगाई।

Salman Khan scolds Tejasswi Prakash on weekend ka vaar for calling Bigg Boss biased
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते टेलीकास्ट होने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड के प्रोमो में, सलमान ने तेजस्वी से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने अभिनेत्री पर शो का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि "आपको ऐसा क्यों लगता है कि पूरी दुनिया आपके खिलाफ है? आप जिस चैनल पर हो, उसका ही अनादर करती हो। जिस थाली में खाती हैं, उसी में कोई छेद करता है क्या?" 

Salman Khan scolds Tejasswi Prakash on weekend ka vaar for calling Bigg Boss biased
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

होस्ट द्वारा लगाए गए आरोप से असहमत तेजस्वी जैसे ही अपना पक्ष समझाने की कोशिश करती है, वैसे ही सलमान उन्हें चुप करा देते हैं। और आगे कहते हैं कि आपको अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा तक की परवाह नहीं है, जो आपके साथ इस घर में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan scolds Tejasswi Prakash on weekend ka vaar for calling Bigg Boss biased
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बता दें कि प्रोमो के मुताबिक इस हफ्ते अभिनेत्री गौहर खान, शो में बतौर गेस्ट एंट्री करेंगी। वह बिग बॉस के सदस्यों के साथ कुछ टास्क खेलती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Salman Khan scolds Tejasswi Prakash on weekend ka vaar for calling Bigg Boss biased
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस वक्त बिग बॉस के 15वें सीजन में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, राखी सावंत, रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed