फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के बाद टीवी की पॉपुलर बहू करने जा रहीं हैं वापसी, ये होगी शो की कहानी

Sat, 01 Sep 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari comeback after long back through we separated
shweta tiwari

पिछले दिनों श्वेता ने बताया था कि उनकी बेटी पलक तिवारी को सबसे पहले 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का रोल ऑफर हुआ था लेकिन पलक डेली शोप नहीं करना चाहतीं इस वजह से उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। माना जा रहा है पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जहां एक ओर पलक फिल्मों की ओर रुख करने पर ध्यान दे रही हैं तो वहीं श्वेता तिवारी भी जल्द ही वापसी करने जा रही हैं।

shweta tiwari comeback after long back through we separated

जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता जल्द ही राकेश बेदी के डायरेक्शन में टीवी पर दिखेंगी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि 'मैं लंबे समय बाद 'वी सेपरेटेड' से कमबैक करने जा रही हूं। मेरा रोल काफी चैलेंजिंग है। राकेश जी के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा ही चैलेंजिंग रहा है।' 

shweta tiwari comeback after long back through we separated
shweta tiwari

सीरियल के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए श्वेता तिवारी ने बताया कि 'तलाक के मुद्दे पर यह शो आधारित होगा। हमारे समाज में तलाक एक गंभीर मुद्दा है। आज जब युवाओं के बीच इमोशंस कम होते जा रहे हैं ऐसे में तलाक के बाद रिश्तों पर कैसे काम किया जाए इस शो में यही दिखाया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari comeback after long back through we separated
shweta tiwari

श्वेता तिवारी आखिरी बार 2 साल पहले सीरियल 'बेगूसराय' में नजर आई थीं। वो वापसी के लिए अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थीं। बता दें कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने छोटे परदे से दूरी बना ली थी। अब जब उनका बेटा थोड़ा बड़ा हो गया है तो श्वेता को लगता है कि वापसी करने के लिए यह सही वक्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed