{"_id":"626509bd47bec00704121f8d","slug":"sidharth-shukla-is-trending-on-twitter-as-his-old-video-went-viral-on-social-media-fans-got-emotional-after-seeing-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का पुराना वीडियो, अभिनेता को देख भावुक हुए फैंस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का पुराना वीडियो, अभिनेता को देख भावुक हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:56 PM IST
सार
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच ना रहे हों लेकिन उनके फैंस के दिलों में एक्टर आज भी मौजूद हैं। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को याद करते हुए उनसे जुड़ी तस्वीरें, वीडियोज आदि शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच ना रहे हों लेकिन उनके फैंस के दिलों में एक्टर आज भी मौजूद हैं। अभिनेता के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को याद करते हुए उनसे जुड़ी तस्वीरें, वीडियोज आदि शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर अभिनेता ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस को एक बार फिर अपने चहेते सितारे की याद आ गई है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विरल भयानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख जहां कई लोगों में जहन में अभिनेता की यादें फिर ताजा हो गईं, तो वहीं कई इसे देख भावुक हो गए। सामने आए इस वीडियो में सिद्धार्थ पैपराजी से बात कर रहे हैं। अपने पसंदीदा कलाकार का यह वीडियो देख फैंस ने इसे तेजी से इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आया यह वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला का एक पुराना वीडियो में है, जिसमें अभिनेता गाड़ी में बैठे हैं और नारियल पानी पी रहे हैं। इसी दौरान पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं, जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि क्या कर रहा है यार तू,कही भी कैमरा लेकर घुस जाता है,थोड़ा घर पर भी रहा कर। इस पर पैपराजी उन्हें जवाब देते हुए कहता है कि आपको देखकर आ जाते हैं क्योंकि बहुत कम दिखाई देते हो। इसके बाद सिद्धार्थ हंस देते हैं और बाय कहकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी ने कैप्शन में लिखा, हमने आपकी बात मानी और आपको फॉलो करना बंद कर दिया, यह क्योंकि आपको यह पसंद नहीं आया। लेकिन हमें आपकी विरासत को जीवित रखने से कोई नहीं रोक सकता। इस वीडियो में अपने चहेते स्टार को हंसता-मुस्कुराता देख फैंस भावुक हुए जा रहे हैं। वहीं, कई फैंस इस वीडियो पर कमेंट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर से लिखा, आपकी बहुत याद आती है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, मैं तो खुश हो गई कि सिड वापस आ गया।
एक यूजर ने कमेंट किया, वह हमेशा एक राजा रहेंगे। वहीं एक ने लिखा, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। इसके अलावा अन्य कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिनेता को याद कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दो सितंबर, 2021 को अचानक निधन हो गया था। अभिनेता ने 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर के अचानक यूं चले जाने से हर कोई सदमे में था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।