टीवी का सबसे विवादित और मशहूर शो बिग बॉस बहुत जल्द अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने आना वाला है। इस शो के अब तक 14 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और अब 15वां सीजन भी 2 अक्तूबर से दर्शकों के सामने होगा। इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान ही हैं। शो को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब तक कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम की पुष्टि भी हो चुकी है वहीं कुछ नामों का खुलासा शो के प्रीमियर पर ही होगा। खबरों की मानें तो मेकर्स इस बार शो की टीआरपी में और भी उछाल लाने के लिए रिया चक्रवर्ती को इसका हिस्सा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
Bigg Boss: ये हैं शो के अब तक के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स, घर में रखने के लिए मेकर्स ने दिए थे करोड़ों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी जगत की मशहूर अदाकारा देवोलीना ने बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था। शो में उनकी और रश्मि देसाई की दोस्ती भी खूब पसंद की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार देवोलीना शो में हर हफ्ते के 10 लाख रूपये चार्ज करती थीं। हालांकि मेडिकल कारणों से देवोलीना को शो बीच में छोड़ना पड़ा था।
श्रीसंथ
पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ भी बिग बॉस का हिस्सा बने थे। वो ये शो जीतने में कामयाब नहीं हुए थे लेकिन उनकी वजह से मेकर्स को काफी टीआरपी मिली थी। साथ ही बात बात पर उनका शो छोड़ने की बात कहने का भी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। खबरों की मानें तो बिग बॉस 12 के दौरान श्रीसंथ ने करीब 50 लाख रुपये चार्ज किए थे।
रश्मि देसाई
रश्मि टीवी जगत की चर्चित अदाकारा हैं। बिग बॉस 13 में रश्मि के चलते शो को जबरस्त टीआरपी मिली थी। सीजन 13 में अरहान संग उनका रोमांस और सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी लड़ाई की खूब चर्चा हुई थी। खबरों की मानें तो पूरे सीजन के लिए रश्मि ने करीब 1.20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
राहुल देव
फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले राहुल देव ने भी बिग बॉस में हिस्सा लिया था। शो में उनका खेल भी लोगों को पसंद आया था। खबरों की मानें तो राहुल देव ने घर में रहने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।