{"_id":"5edb859cb335334ea45835a7","slug":"smriti-irani-and-these-tv-hit-actors-flop-comeback-shows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी टॉप पर थे स्मृति इरानी सहित ये टीवी सितारे, दोबारा पर्दे पर लौटे तो रहे फ्लॉप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कभी टॉप पर थे स्मृति इरानी सहित ये टीवी सितारे, दोबारा पर्दे पर लौटे तो रहे फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी, सनाया ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमर की दुनिया ऐसी है कि यहां हर दिन उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। कभी कोई बुलंदियों पर होता है तो कभी किसी को डूबते करियर का सामना करना पड़ता है। आज हम टीवी के ऐसे ही बड़े कलाकारों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने हिट सीरियल से खूब नाम कमाया लेकिन जब वो पर्दे पर कुछ समय बाद लौटे तो दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला।
2 of 5
smriti irani
- फोटो : सोशल मीडिया
बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से स्मृति ईरानी ने इतिहास रच दिया। असल जिंदगी में लोग उन्हें सीरियल में निभाए गए किरदार 'तुलसी' के नाम से जानने लगे। आठ साल तक सीरियल ने लाखों दिलों पर राज किया। इसके बाद स्मृति ने एक कॉमेडी शो 'मणिबेन डॉट कॉम' से वापसी की लेकिन इससे प्रशंसकों को निराशा हुई और उन्होंने शो को पूरी तरह से नकार दिया।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एजाज खान टीवी के जाने-माने नामों में से एक हैं। उन्होंने 'काव्यांजलि', 'कुसुम', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'भास्कर भारती' सहित कई हिट सीरियल दिए। सोनी टीवी पर सीरियल 'शुभ विवाह' में एजाज पर्दे पर फिर नजर आए लेकिन इस शो की जितनी चर्चा रही दर्शकों को उतनी ही निराशा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहित सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मोहित सहगल स्टार वन के सीरियल 'मिले जब हम तुम' में नजर आए थे। 'मिले जब हम तुम' के बाद मोहित लंबे समय तक किसी शो में नहीं दिखे। फिर वो स्टार प्लस पर 'खामोशियां' सीरियल से लौटे। बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद मोहित का ये शो फ्लॉप रहा।
विज्ञापन
5 of 5
सनाया ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी को उनके हिट शो 'रीमिक्स' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में खूब पसंद किया गया। 'मिले जब हम तुम' से तो सनाया की पॉपुलैरिटी और बढ़ती चली गई। उनका शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' भी हिट रहा। इसी बीच सनाया ने एक शो 'छनछन' किया। दर्शकों को शायद ही इस सीरियल का नाम भी याद होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।