टीआरपी की दौड़ में लगातार पिछड़ते जा रहे एंटरटेनमेंट चैनल सोनी ने अब एक ऐसी कहानी पर दांव लगाया है, जिसके मूल विचार पर पहले ही तमाम सीरियल बन चुके हैं। सोनी का नया शो ‘सरगम की साढ़े साती’ एक ऐसे परिवार की बहू की कहानी है, जिसमें उसके अलावा सारे दूसरे सदस्य पुरुष हैं। हालांकि, सीरियल में अभिनेत्री अंजलि तत्रारी की मौजूदगी ताजगी का एहसास भी है लेकिन शो का प्रोमो देखकर लगता है कि उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार की कहानी कहते इस शो में उत्तर प्रदेश की परंपराओं का ध्यान नहीं रखा गया है।
अपने डैड की दुल्हन तलाशती रहीं अंजलि अब खुद बनीं दुल्हन, मिलिए गाजियाबाद के इस अवस्थी परिवार से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के प्रोमो में इठलाती दिखी सरगम अपनी ससुराल के सारे सदस्यों का एक एक कर परिचय कराती है। सीरियल का मुख्य आकर्षण दर्शन जरीवाला हैं जिनकी करीब पांच साल बाद टेलीविजन पर वापसी हो रही है। धारावाहिक की कहानी उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद की पृष्ठभूमि पर है और इस परिवार के सदस्यों का नामकरण करने में कानपुर के मशहूर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी के सरनेम को कैश कराने की कोशिश भी दिखती है।
सोनी टीवी के ही चर्चित धारावाहिक ‘मेरे डैड की दुल्हन’ की एक्टर अंजलि तत्रारी इस नए शो शो ‘सरगम की साढ़े साती’ में सरगम का रोल निभा रही हैं। उनके जोड़ीदार कुणाल सलूजा को शो में अपारशक्ति अवस्थी का किरदार मिला है। शो के बाकी कलाकारों में दर्शन जरीवाला, सनत व्यास, ओजस रावल, यश सहगल, विष्णु भोलवानी, आकाश मखीजा और क्रिश चुग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सरगम अवस्थी एक नेकदिल, समझदार, निस्वार्थ स्वभाव की गृहिणी है। उसे खाना बनाना नहीं आता और वह चीजें सही करने के फेर में हर चीज में हाथ आजमाती हैं और चूकती रहती हैं।
शो की शुरूआत सोमवार से हो चुकी है और अधिकतर दर्शकों को अभी इस शो के बारे में ज्यादा पता भी नहीं है। यहां तक कि शो की प्रेस कांफ्रेस भी शो के पहले एपीसोड के प्रसारण वाले दिन ही रखी गई। सोनी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड आशीष गोलवलकर अपने इस नए शो का मुख्य उद्देश्य पूरे परिवार को फिर से एक साथ बैठकर टेलीविजन देखने के लिए प्रेरित करना बताते हैं। चैनल के कार्यक्रमों में एक नया सिटकॉम जुड़ने से भी वह काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने आशा जताई कि लोग इस कहानी के अजूबे किरदारों को देखकर जरूर प्रभावित होंगे।
शो के वरिष्ठ कलाकार दर्शन जरीवाला ने इस बात पर खुशी जताई कि इस धारावाहिक के जरिए टेलीविजन पर कॉमेडी का दौर फिर से लौट रहा है। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन की अपनी यादें साझा करते हुए दर्शन ने इस मौके पर कहा कि लोगों को हंसाने से बेहतर दूसरा कोई काम नहीं है। धारावाहिक का लीड किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अंजली तत्रारी मानती हैं कि इस धारावाहिक का मूल विचार काफी रोचक है और ये लोगों क हंसाने और गुदगुदाने में सफल रहेगा।