{"_id":"603357ac24edec56385f2d69","slug":"karan-singh-grover-birthday-here-know-about-his-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सेट पर गर्लफ्रेंड ने करण सिंह ग्रोवर को जड़ा था थप्पड़, कई लड़कियों से जुड़ा नाम, बिपाशा बसु से की तीसरी शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जब सेट पर गर्लफ्रेंड ने करण सिंह ग्रोवर को जड़ा था थप्पड़, कई लड़कियों से जुड़ा नाम, बिपाशा बसु से की तीसरी शादी
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले करण का जन्म साल 1982 में दिल्ली में हुआ। जब वह थोड़े बड़े हुए तो उनका परिवार सऊदी अरब शिफ्ट हो गया। करण के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram/iamksgofficial
करण ग्रोवर ने अपनी स्कूलिंग सऊदी अरब के दम्माम से की है। बाद में वह भारत आए तो आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली। उन्होंने ओमान के शेरटन होटल में बतौर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम भी किया। साल 2004 में करण ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाया और ग्लैडरग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। जहां उन्हें मोस्ट पॉपुलर मॉडल का अवॉर्ड दिया गया।
3 of 6
दिल मिल गए
- फोटो : सीरियल
साल 2004 में करण को बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कितनी मस्त है जिंदगी में काम करने का मौका मिला। यह शो एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होता था। 2007 में करण सीरियल दिल मिल गए में नजर आए। इस शो ने उन्हें असली पहचान दिलाई और वह युवाओं के खासकर लड़कियों के पसंदीदा बन गए। इसके बाद करण ने रियलिटी शो झलक दिखला जा 3 और फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। करण हाल ही में प्रसारित सीरियल कसौटी जिंदगी की सीजन 2 में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करण सिंह ग्रोवर, श्रद्धा निगम
- फोटो : फाइल फोटो
सीरियल के अलावा करण सिंह ग्रोवर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। 2016 में उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु से तीसरी शादी की। 2008 में उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से की थी। बताया जाता है कि श्रद्धा ने उन्हें कई बार धोखा देते हुए पकड़ा। उन दिनों करण और झलक दिखला जा की कोरियोग्राफर निकोल से उनके अफेयर की खबरें थीं। 2009 में करण और श्रद्धा का तलाक हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट
- फोटो : फाइल
करण ने दूसरी शादी टीवी की एक अन्य मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से की। करण और जेनिफर ने सीरियल दिल मिल गए में साथ काम किया था। हालांकि यह शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और दो साल बाद ही 2014 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर ने दिल मिल गए के सेट पर करण को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था क्योंकि वह उन्हें किसी अन्य लड़की के लिए धोखा दे रहे थे। जबकि जेनिफर और करण उस वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।