{"_id":"60343f0f8ebc3ee92662a76a","slug":"rahul-vaidya-disclosed-his-special-wishes-for-wedding-with-girlfriend-disha-parmar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्द ही बंधेंगे शादी के बंधन में, बोले '50-60 खास लोग ही होंगे शामिल'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्द ही बंधेंगे शादी के बंधन में, बोले '50-60 खास लोग ही होंगे शामिल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 14 के रनर अप राहुल वैद्य इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हालांकि राहुल बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रहे लेकिन उन्होंने खेल में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का जीत लिया। यह तो हम सभी जानते हैं कि इन दिनों राहुल टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को डेट कर रहे हैं। शो खत्म होने के बाद राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि वे किस तरह से शादी करना चाहते हैं।
2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram/colorstv
राहुल और दिशा की शादी का खुलासा खुद राहुल की मां ने बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में किया था। शो में ही राहुल ने दिशा को शादी के लिए बेहतरीन अंदाज में प्रपोज भी किया था। इसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप और शादी की खबरें तेज हुईं थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद अब राहुल ने बताय कि वे दिशा संग शादी जल्द ही शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल ने बताया कि दिशा और उनकी शादी कई माइनों में बेहद ही अलग और खास होगी। इतना ही नहीं, राहुल ने मेहमानों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है। राहुल कहते हैं कि मेहमानों की लिस्ट वो मंगेतर दिशा संग मिलकर तैयार करेंगे। राहुल ने शादी अपनी शादी को लेकर एक खास इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल ने बताया कि वो एक एकांत में रहने वाले व्यक्ति हैं। राहुल ने आगे कहा कि मैंने कई लाइव शोज किए हैं बड़ी-बड़ी शादियों में परफॉर्म किया है, जहां हजारों लोग होते हैं, लेकिन मैं अपनी शादी केवल 50-60 खास और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में करना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य
- फोटो : बिग बॉस 14
मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहले राहुल ने सलमान खान का नाम लिखा। इसके अलावा मेरे खास दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी शादी में शामिल होंगे। राहुल और रुबीना दिलैक के बीच में शुरू से ही कांटे की टक्कर रही है। इतना ही नहीं जब रुबीना से पूछा गया कि वो राहुल वैद्य की शादी में जाएंगी या नहीं तो इस पर रुबीना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल शादी में मुझे बुलाएगा, लेकिन मैं कपल को दिल से दुआ और खुशियां देना चाहती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।