Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15 Update Salman Khan Reveals major update about the bigg boss next season says, everyone can audition and you get to vote
{"_id":"6033484968be416092165ea9","slug":"salman-khan-reveals-details-about-bigg-boss-15-everyone-can-audition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: ‘बिग बॉस 15’ के लिए सलमान खान ने किया खुलासा- ‘हर कोई दे सकेगा ऑडिशन, ऐसी होगी प्रक्रिया’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: ‘बिग बॉस 15’ के लिए सलमान खान ने किया खुलासा- ‘हर कोई दे सकेगा ऑडिशन, ऐसी होगी प्रक्रिया’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : बिग बॉस 15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 14 रुबीना दिलैक अपने नाम कर चुकी हैं। टॉप 2 में उनके साथ राहुल वैद्य थे। रुबीना शुरुआत से शो की विजेता के रूप में देखी जा रही थीं। इसके साथ ही साढ़े चार महीने चले शो का अंत भी हो गया है। अब अगला सीजन सितंबर-अक्तूबर में शुरू होगा। ग्रैंड फिनाले की रात सलमान खान ने सीजन 15 के बारे में कई खुलासे किए।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
मेकर्स ने सीजन 15 के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले शनिवार रात प्रसारित एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहुंचे थे। दोनों ने बताया कि वह अगले सीजन में हिस्सा लेंगे हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं है कि वह बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे या गेस्ट के रूप में पहुंचेंगे। सीजन 13 के लिए भी भारती ने कहा था कि वह शो में जा रही हैं हालांकि वह केवल शो लॉन्चिंग के दिन मौजूद रहीं। अब भारती कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेती हैं या नहीं ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन सीजन 15 के बारे में अहम जानकारी सामने आई है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : twitter@ColorsTV
रविवार की रात सलमान खान ने बिग बॉस 15 के बारे में बताया कि 'कुछ ही महीने बाद वूट सेलेक्ट पर बिग बॉस 15 का ऑडिशन होगा और इसमें हर कोई हिस्सा ले सकता है। साथ ही आम जनता कंटेस्टेंट के लिए वोट कर सकती है। आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान की बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीजन 15 में एक बार फिर से कॉमनर्स दिखेंगे। साल 2016 में बिग बॉस 10 में सबसे पहले कॉमनर्स ने हिस्सा लिया था। सीजन के विजेता रहे मनवीर गुज्जर सभी के लिए नए चेहरे थे। सीजन 11 में भी मेकर्स ने कॉमनर्स और सेलेब्रिटीज का चुनाव किया था।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस के फैंस को सलमान खान ने कहा कि 'छह-सात महीने बाद अगले सीजन के लिए हम जल्दी ही मिलेंगे।' इससे पहले एक एपिसोड के दौरान सलमान ने बताया था कि सीजन 15 में वह तब ही आएंगे जब 15 प्रतिशत फीस बढ़ा दी जाती है। सलमान ने कहा कि कि 'मैं तो आऊंगा ही आऊंगा, अगर मेरा 15 टका बढ़ा।' रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते (शनिवार-रविवार) के शूट के लिए सलमान ने 24 करोड़ रुपये लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।