फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनीता हसनंदानी ने मजेदार वीडियो साझा कर दिखाई बेटे की पहली झलक, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Mon, 22 Feb 2021 03:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Feb 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Anita Hassanandani reveals baby Aaravv with a hilarious explosive video, WATCH inside
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। रोहित और अनीता के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेकरार थे। हाल ही में अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर अपने बच्चे की पहली झलक दिखा दी है। बच्चे का चेहरा देखने के साथ साथ फैंस को अनीता और रोहित का वीडियो भी काफी पसंद आया है।

Anita Hassanandani reveals baby Aaravv with a hilarious explosive video, WATCH inside
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी, आरव रेड्डी - फोटो : Instagram

अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। अनीता ने मां बनने के बाद से अपने बेटे के साथ तस्वीर साझा की थी लेकिन उसमें बच्चे के चेहरा नहीं दिख रहा था। अब अनीता ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके बेटे आरव का चेहरा दिखाई दे रहा है।

Anita Hassanandani reveals baby Aaravv with a hilarious explosive video, WATCH inside
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

इस वीडियो में दिख रहा है कि अनीता के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है जिसे रोहित आग लगाते हैं। वहीं अगले पल बम फटते ही आरव सामने आ जाते हैं। फैंस को अनीता और रोहित का ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आया है। अनीता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-, 'और हमारा बच्चा आरव आ गया'। उनके वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Hassanandani reveals baby Aaravv with a hilarious explosive video, WATCH inside
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी और भारती सिंह - फोटो : Instagram

बता दें कि कुछ समय पहले कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिफ्ट हैंपर का एक वीडियो शेयर किया था जिसे उन्होंने अनीता और रोहित को भेजा था। इस हैंपर पर एक कार्ड भी था जिस पर  अनीता, रोहित और आरव लिखा हुआ है। ये नाम देखकर फैंस ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि बेटे का नाम आरव रखा गया है।

विज्ञापन
Anita Hassanandani reveals baby Aaravv with a hilarious explosive video, WATCH inside
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

बता दें कि अनीता और रोहित ने बेटे आरव रेड्डी का नया इंस्टाग्राम अकाउंट भी खोल दिया है। इतना ही नहीं 20 हजार लोगों ने इस अकाउंट को फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। रोहित और अनीता शादी के बाद पहली बार माता पिता बने हैं और वो अपने बच्चे के लिए काफी उत्साहित हैं। अब तक अनीता ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।







 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed