फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14: राहुल वैद्य की हार से दुखी फैंस ने मेकर्स पर लगाया चीटिंग का आरोप, कहा- सब पहले से तय होता है

Mon, 22 Feb 2021 11:44 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rahul Vaidya’s Fans Unhappy With The Result; Troll Winner Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, सलमान खान - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जीत के साथ ही रुबीना को हर तरफ से बधाई मिल रही है। 21 फरवरी को बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया जहां सलमान खान ने रुबीना के खेल जीतने की घोषणा कर दी। इस सीजन में राहुल वैद्य दूसरे नंबर पर रहे। जीत का एलान होते ही जहां रुबीना खुशी से झूम उठीं तो राहुल काफी मायूस नजर आए।अब सोशल मीडिया पर फैंस भी राहुल की हार से दुखी हैं और मेकर्स पर कई आरोप लगा रहे हैं।

Bigg Boss 14: Rahul Vaidya’s Fans Unhappy With The Result; Troll Winner Rubina Dilaik
रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

बता दें कि राहुल वैद्य के फैंस ने मेकर्स पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है। फैंस का कहना है कि शो में लाइव वोटिंग महज एक नाटक होता है और किसे विजेता बनाना है ये पहले से ही तय रहता है। राहुल वैद्य के फैंस का कहना है कि शो के मेकर्स पहले से ही सब कुछ तय रखते हैं और बाद में दर्शकों के सामने नाटक करते हैं।
 

Bigg Boss 14: Rahul Vaidya’s Fans Unhappy With The Result; Troll Winner Rubina Dilaik
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

बता दें कि शो में राखी सावंत, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, अली गोनी, निक्की तंबोली के बीच आखिरी टक्कर थी। फिनाले के दिन सबसे पहले राखी सावंत ने 14 लाख रुपये लिए और शो को अलविदा कह दिया। वहीं अली गोनी को निक्की से भी कम वोट मिलने के कारण बाहर कर दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rahul Vaidya’s Fans Unhappy With The Result; Troll Winner Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य - फोटो : बिग बॉस 14

दो सदस्यों के बाहर जाने के बाद निक्की तंबोली को भी वोटिंग प्रतिशत के आधार पर बाहर कर दिया गया। इसके बाद फिनाले के ताज के लिए राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक ही बचे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक का नाम काफी समय से ट्रेंड कर रहा था और उन्हें विजेता बताया जा रहा था, लेकिन राहुल वैद्य ने भी अपने खेल और व्यवहार से फैंस का दिल जीत लिया था। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Rahul Vaidya’s Fans Unhappy With The Result; Troll Winner Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक - फोटो : बिग बॉस 14

हालांकि अंत में सलमान खान ने विजेता की घोषणा करते हुए रुबीना का हाथ उठा दिया और चारों तरफ खुशी का माहौल हो गया। इस जीत के साथ रुबीना ने इतिहास भी रच दिया। दरअसल वो घर की इकलौती ऐसी सदस्य थीं जो घर में आने के बाद से एक भी बार बाहर नहीं हुई थीं। हालांकि राहुल वैद्य के ट्रॉफी ना जीतने का उनके फैंस को भी काफी मलाल है। राहुल भले ही बिग बॉस का सीजन 14 ना जीत पाए हों, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed