{"_id":"60323616b36998011d55e62b","slug":"bigg-boss-14-take-a-look-at-rubina-dilaik-stunning-beach-babe-avatar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'संस्कारी बहू' रुबीना दिलैक पर्सनल लाइफ में हैं बेहद बोल्ड, बिकिनी तस्वीरों की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की 'संस्कारी बहू' रुबीना दिलैक पर्सनल लाइफ में हैं बेहद बोल्ड, बिकिनी तस्वीरों की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक इन दिनों बिग बॉस 14 के चलते सुर्खियों में हैं। रुबीना ने बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन में अभिनेत्री को बहुत ही मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हुए देखा गया है। शो के शुरुआत में ही रुबीना ने होस्ट सलमान खान तक पर सवाल खड़े कर दिए थे। रुबीना के असल जिंदगी की बात करें तो वे बेहद हॉट लुक में नजर आती रहती हैं। कई बार वह अपने इस लुक के चलते ट्रोल भी हो चुकी हैं।
2 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
अगर रुबीना के सोशल मीडिया पर नजर डाले तो अभिनेत्री की बिकिनी में कई तस्वीरें मिल जाएंगी। खास बात ये है कि अभिनेत्री हर एक बार बिकिनी लुक में फैंस के बीच छाई भी हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट की बरसात देखने को मिली है तो वहीं, कई बार इसके चलते वह खूब ट्रोल भी हुई हैं।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram: @rubinadilaik
रुबीना के चाहने वालों को उनका बिकिनी लुक काफी ज्यादा पसंद है। यही कारण है कि एक्ट्रेस जब भी हॉट अंदाज में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर आपको उनकी तमाम तस्वीरें बिकिनी में मिल जाएंगीं। रुबीना को घूमने का भी काफी शौक है। वे अक्सर हॉलीडे पर जाती हैं और जमकर तस्वीरें शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
33 साल की रुबीना दिलैक मूलरूप से शिमला की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी शिमला में ही हुई है। स्कूल के दिनों में रुबीना मिस शिमला भी रह चुकी हैं। रुबीना एक आईएएस बनना चाहती थीं, लेकिन वर्ष 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में छोटी बहू सीरियल के लिए चल रहे ऑडीशन में हिस्सा लिया और यहीं से उनकी तकदीर ने भी करवट ले ली। इस सीरियल ने रुबीना को दर्शकों के बीच छोटी बहू के नाम से मशहूर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Insatagram- @colorstv
इस बार ग्रैंड फिनाले की रेस में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत, रुबीना दिलाइक और अली गोनी जीत के दावेदार थे। हालांकि रुबीना दिलैक ने सभी की पीछे करते हुए बिग बॉस 14 का खिताब जीत लिया। राहुल वैद्य रनरअप रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।