फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फ क्वारंटीन में गए इस चर्चित रियलिटी टीवी शो के कलाकार, 12 दिन बाद शुरू हो जाएगी शूटिंग

Wed, 01 Jul 2020 12:11 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Jul 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sony TV India’s Best Dancer to resume shoot and will be back on TV from the third week of July
India's Best Dancer - फोटो : amar ujala mumbai

शूटिंग सेट्स की बदली हुई तस्वीर के साथ टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होने के बाद कुछ नए बदलावों के साथ टीवी के रियलिटी शोज की शूटिंग भी अब जल्द शुरू होने वाली है। जिस रियलिटी शो की सबसे पहले शुरुआत होने जा रही है, वह है 'इंडियाज बेस्ट डांसर'। इस शो के निर्माता रंजीत ठाकुर ने जानकारी दी है कि डांस पर आधारित इस रियलिटी शो की शूटिंग 13 जुलाई से शुरू होने वाली है।

Sony TV India’s Best Dancer to resume shoot and will be back on TV from the third week of July
India's Best Dancer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जब तक इस शो की शूटिंग शुरू होगी तब तक इसके सेट की शक्ल बहुत बदल चुकी होगी। सबसे बड़ा बदलाव तो यही होगा कि प्रतियोगियों की प्रस्तुति पर सीटियां मारने वाले दर्शक सेट पर दर्शक दीर्घा में मौजूद नहीं होंगे। शो के निर्माता रंजीत ने कहा, 'सेट पर दर्शकों की कमी तो खलेगी ही लेकिन प्रतियोगियों और शो के जजों के बीच में भी बढ़िया तालमेल है। उन्होंने पहले भी साथ काम किया है और आगे भी ऐसे ही करते रहने की आशा है।'

Sony TV India’s Best Dancer to resume shoot and will be back on TV from the third week of July
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो के सेट पर पहले लगभग पांच सौ लोग काम किया करते थे लेकिन अब 160 से 180 लोग ही मौजूद रहेंगे। रंजीत ने बताया कि इन लोगों को भी तकनीकी, स्टेज, बैकस्टेज और प्रतियोगियों के क्षेत्र के हिसाब से बांट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sony TV India’s Best Dancer to resume shoot and will be back on TV from the third week of July
India's Best Dancer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने कहा, 'यह सभी लोग आपस में शारीरिक रूप से एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएंगे। शो के पहले चार हफ्तों तक कोई भी कलाबाजी पर आधारित प्रस्तुति नहीं होगी। पहले थोड़ा समय सरकार की नीतियों को समझने में लिया जाएगा। तब तक सिर्फ और सिर्फ नृत्य पर भी ध्यान देना है।'
 
विज्ञापन
Sony TV India’s Best Dancer to resume shoot and will be back on TV from the third week of July
India's Best Dancer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इन सबके अलावा रंजीत ने बताया कि एक बार में सेट पर सिर्फ छह प्रतियोगियों को ही बुलाया जाएगा। उनकी प्रस्तुति खत्म होने के बाद उन्हें दूसरे क्षेत्र में भेज दिया जाएगा, उसके बाद ही अगले छह लोग उनकी जगह पर आ सकेंगे। रंजीत कहते हैं, 'प्रतियोगियों के परिवारीजनों को इसी बीच सेट पर आने की अनुमति नहीं होगी। कार्यस्थल पर मौजूद सभी लोगों का बीमा भी होगा। बुधवार से ये सभी लोग अभ्यास करना शुरू कर रहे हैं।' बता दें कि इस शो में गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जज के रूप में मौजूद हैं। वहीं, इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed