फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shrimad Ramayan: ‘सीता’ की सच हुई भविष्यवाणी, छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’ निकली आनंद नीलकंठन की ‘श्रीमद रामायण’

Wed, 07 Feb 2024 07:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Feb 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Sony TVs much hyped show srimad Ramayan loses its steam in the very first month registers very low TRP
श्रीमद रामायण, दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने पौराणिक धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' के जरिए दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने की भरपूर कोशिश की लेकिन जनवरी महीने के चार हफ्ते की जो टीआरपी आई है, उसे देखते हुए यही लग रहा है कि दर्शकों ने आनंद नीलकंठन की लिखी 'श्रीमद रामायण' को पूरी तरह से नकार दिया है। इस पौराणिक धारावाहिक को लेकर रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने जो भविष्यवाणी की थी वह सच साबित हुई। गौरतलब ये भी है कि दूरदर्शन ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ का प्रसारण नए साल में फिर से शुरू कर दिया है।


Kamal Haasan: बेटी श्रुति हासन के साथ काम करेंगे कमल हासन, लोकेश कनगराज होंगे फिल्म के निर्देशक

Sony TVs much hyped show srimad Ramayan loses its steam in the very first month registers very low TRP
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी पौराणिक व काल्पनिक ऐतिहासिक कथाओं व उपन्यासों के लिए चर्चित लेखक आनंद नीलकंठन ने धारावाहिक ‘श्रीमद रामायण’ की भी कथा लिखी है। दावा यह किया जा रहा था कि धारावाहिक के निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने इस धारावाहिक का निर्माण नए दौर के दर्शकों के हिसाब से किया है। धारावाहिक में स्पेशल इफेक्ट्स का भरपूर प्रयोग हुआ है और सेट डिजाइन पर भी खूब पैसा खर्च किया गया है। वैसे भी धारावाहिक के निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी की छवि स्पेशल इफेक्ट्स में पारंगत धारावाहिक निर्माता की रही है।

Sony TVs much hyped show srimad Ramayan loses its steam in the very first month registers very low TRP
रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत के दौरान जब दीपिका चिखलिया से आज के दौर के रामायण की बात छिड़ी तो दीपिका चिखलिया ने कहा था,  'भारत में हम केवल वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस को जानते हैं और उसे ही महत्व देते हैं। वैसे तो रामायण बहुत हैं, लेकिन इन दो रामायण को ही लोग ज्यादा जानते हैं। आप भी राइटर बनकर अपनी अलग रामायण लिख सकते हैं, लेकिन वह मान्य नहीं है। मैं बहुत समय  से यह कह रही हूं कि रामायण को मनोरंजन के लिए मत बनाइए। रामायण मनोरंजन का विषय नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sony TVs much hyped show srimad Ramayan loses its steam in the very first month registers very low TRP
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामानंद सागर की ‘रामायण’ जब दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हुआ था तब इस धारावाहिक की टीआरपी 22 से 40 के बीच रही है। लॉकडाउन के दौरान जब इस धारावाहिक का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ तभी भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन, सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर 1 जनवरी से शुरू हुए पौराणिक धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' को इकाई की टीआरपी पाने में पसीने छूट गए हैं।

विज्ञापन
Sony TVs much hyped show srimad Ramayan loses its steam in the very first month registers very low TRP
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले सप्ताह में ‘श्रीमद रामायाण’ की टीआरपी 0.9, दूसरे सप्ताह में 0.8, तीसरे सप्ताह में 1.0 और चौथे सप्ताह में 0.9 रही। टीआरपी के इन रेटिंग के हिसाब से जाहिर होता है कि इस धारावाहिक को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है।  माना जाता है कि अगर किसी धारावाहिक की टीआरपी अगर दो से कम होती है तो चैनल को नुकसान ही होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' से चैनल को नुकसान ही हो रहा है। चर्चा ये भी है कि ये धारावाहिक अगर चैनल के पूर्वानुमानों पर खरा नहीं उतरा तो इसे समय से पहले ही बंद भी किया जा सकता है।
Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा को हुआ गलती का एहसास, इस दिग्गज गीतकार पर कटाक्ष के बाद जताया अफसोस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed