फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India's Best Dancer 4 Winner: स्टीव जिरवा ने माता-पिता को दिया अपनी जीत का श्रेय, बोले- सपने सच होने जैसा है

Mon, 11 Nov 2024 07:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Nov 2024 07:08 AM IST
सार

उन्हें ट्रॉफी और कार के अलावा 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। स्टीव ने फिनाले में हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय को हराया।

विज्ञापन
Steve Jyrwa From Shillong won the fourth season of Indias Best Dancer 4 says This is a dream come true
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम

तीन महीने से ज्यादा चले मुकाबले के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को शिलॉन्ग के स्टीव जिरवा के रूप में विजेता मिल गया है। उन्हें ट्रॉफी और कार के अलावा 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। स्टीव ने फिनाले में हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय को हराया।

Steve Jyrwa From Shillong won the fourth season of Indias Best Dancer 4 says This is a dream come true
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम @ stevejyrwa61

ये था शो का जज पैनल
इंडियाज बेस्ट डांसर में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुईं। इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया।

Steve Jyrwa From Shillong won the fourth season of Indias Best Dancer 4 says This is a dream come true
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम @ stevejyrwa61

करिश्मा ने की तारीफ
करिश्मा कपूर ने स्टीव के सफर को काफी अलग बताया। उन्होंने एक बयान में कहा, "जब से उन्होंने पहली बार परफॉर्म किया, तब से उन्होंने अपनी प्रतिभा, एनर्जी और अपने तेज फुटवर्क से हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। स्टीव ने अपने लाइववायर परफॉरमेंस से इस मंच पर एक नया मानक स्थापित किया है। यह एक कठिन निर्णय था। लेकिन उनकी जीत वाकई काबिले तारीफ है और हम सभी को उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Jyrwa From Shillong won the fourth season of Indias Best Dancer 4 says This is a dream come true
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम @ stevejyrwa61

माता-पिता को दिया श्रेय
स्टीव ने अपनी बात रखते हुए कहा, "इंडियाज बेस्ट डांसर जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। यह जीत मेरे माता-पिता की है। यह यात्रा सीखने और चुनौतियों से भरी थी, जिसमें लंबे समय तक अभ्यास, समर्पण और निरंतर सीखने की जरूरत थी, लेकिन यह काफी फायदेमंद भी रही। मेरे कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया और इस यात्रा में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।"

विज्ञापन
Steve Jyrwa From Shillong won the fourth season of Indias Best Dancer 4 says This is a dream come true
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम @ stevejyrwa61

इन सितारों ने भी की शिरकत
आईबीडी बनाम एसडी: चैंपियंस का टशन के जज रेमो डिसूजा और मलाइका अरोड़ा भी ग्रैंड फिनाले एपिसोड का हिस्सा थे। गीता कपूर भी इस शो का हिस्सा होंगी, जो 16 नवंबर से प्रसारित होगा। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मनीषा रानी और गायक शैल ओसवाल ने भी शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed