कॉमेडी के सरताज सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। सुनील के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता है। कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी रिंकू भाभी के किरदार ने हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन उन्होंने अपनी कॉमेडी का लोहा मनवा लिया। अब सुनील की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। दरअसल, सुनील ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने राजनेताओं से एक अनोखी मांग की है।
सुनील ग्रोवर ने चुनाव से पहले रखी ये बड़ी मांग, बोले- 'जो पार्टी इसे पूरा करेगी उसे ही दूंगा वोट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील की यह मांग होली से जुड़ी है। सुनील ने अपने ट्वीट में लिखा 'होली खत्म! यार होली एक साल में तीन दिन होनी चाहिए! जो भी पार्टी यह वादा पूरा करेगी, मेरा वोट उसी को।' बता दें कि बीती 21 मार्च को देशभर में होली बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। होली का रंग-बिरंगा त्योहार देश में हर बार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
Holi khatam! Yar holi 1 saal main 3 din honi chahiye! . Jo bhi party yeh promise karegi, mera vote usi ko !
सुनील के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। ऐसे में वे सुनील की मांग को सही ठहरा समर्थन कर रहे हैं। सुनील के इस ट्वीट पर 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बात करें सुनील के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान-कटरीना और सुनील के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है का निर्देशन कर चुके हैं।
इधर, कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली होली पत्नी गिन्नी चतरथ और शो के साथियों के साथ सेलिब्रेट की। कपिल ने होली की मुबारकबाद भी दी थी उन्होंने कहा था 'आप सभी को परिवार सहित होली की शुभकामनाएं। खाओ, पियो, ऐश करो।'
Wish u n family a very happy Holi, Khayo piyo aish karo 🤗🔫❤️
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 21, 2019