{"_id":"5c94f839bdec22143c034f6d","slug":"tv-actress-divyanka-tripathi-is-pregant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंट हैं टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी? कपल ने खुद बताई इसकी सच्चाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रेग्नेंट हैं टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी? कपल ने खुद बताई इसकी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल वह स्टार प्लस के रियलिटी शो द वॉइस को होस्ट कर रही हैं। ऐसे में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनका पेट थोड़ा हाईलाइट हो रहा है। इस फोटो को देखकर अटकलें लगाई गईं कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं। इस पर दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का जवाब आया है।
2 of 5
television
- फोटो : instagram
दिव्यांका ने इस तस्वीर की हकीकत बताई है। उन्होंने कहा, 'जिस व्यक्ति ने इस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत ही टैलेंट्ड है, वाकई में उसने मेरी इस तस्वीर को ऐसे एडिट किया है जिसमें कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है।'
3 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : file
लेकिन, विवेक ने दिव्यांका की बात को बीच में ही काटते हुए कहा कि 'यह कोई एडिटिंग नहीं बल्कि यह सही है, हमने इसे हटा दिया है और इस एक तरफ रख लिया है, क्योंकि जब भी हमे ऐसी कोई अफवाह चाहिए होती है तो दिव्यांका पेट पर तकिये का इस्तेमाल कर फोटो क्लिक करवा लेती हैं, और फिर इसे हटा देती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : FIle
वहीं, दिव्यांका ने जब अपनी ये तस्वीर देखी थी तो उन्हें खूब हंसी आई थी। उन्होंने बताया कि उनके फैन्स इस फोटो को लेकर गुस्सा कर रहे थे, लेकिन उनकी हंसी नहीं रुक रही थी। गौरतलब है कि दिव्यांका को लेकर पहले भी कई बार इस तरह की अफवाहें फैल चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Divyanka
- फोटो : file
आखिर में आपको बता दें कि विवेक और दिव्यांका ने इस होली पर खूब इन्जॉय किया। गौरतलब है कि दोनों 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।