{"_id":"5c94cb88bdec2214065a5578","slug":"tarak-mehta-ka-oolta-chashma-disha-vakani-has-30-days-ultimatum-to-join-the-show-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता..' की दयाबेन को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम, नहीं आईं तो शो के निर्माता लेंगे ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता..' की दयाबेन को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम, नहीं आईं तो शो के निर्माता लेंगे ये बड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लंबे समय से शो से दूर हैं। दरअसल, इसकी वजह थी उनकी डिलीवरी। गौरतलब है कि दिशा सितंबर 2017 से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर हैं। दिशा के शो से दूर होने के बाद अटकलें लगने लगी थीं कि वह अब शो में दोबारा नहीं दिखाई देंगी। शो के निर्माता ने अब दिशा को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
2 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file
इससे पहले शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा के शो से निकलने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने कहा था, 'अभी कॉन्ट्रेक्ट खत्म नहीं हुआ है, दया भाभी का कैरेक्टर अभी जीवित है और हमने किसी और एक्ट्रेस को उनकी जगह नहीं लिया है, वह जब दोबारा लौटना चाहेंगी तो हम इसके बारे में सोचेंगे,अगर हम दोनों को सही लगेगा तो हम दोबारा काम करेंगे।'
3 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file
लेकिन अब लंबा समय बीत जाने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस को 30 दिनों में शो पर वापस लौटने को कहा है। स्पॉटब्वॉय को शो के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि शो के निर्माता दिशा को अब एक महीने से ज्यादा का समय नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर वह एक महीने के अंदर में शो में दोबारा वापसी नहीं कर सकती हैं तो उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file
बता दें कि दयाबेन के आखिरी शूट से लेकर अब तक निर्माता और उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, शो में बाकी कलाकारों को भी दिशा के लीव पर होने से कोई दिक्कत नहीं है। एक बार दिशा के पति से संपर्क हुआ था तो निर्माता के लिए उनकी मांगे मानना आसान नहीं था। गौरतलब है कि दया अपने आखिरी में शूट में मायके चली जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file
दया को मायके गए एक साल एक महीना हो गया है, लेकिन शो मेकर्स के लिए परेशानी यह है कि आखिर दयाबेन के किरदार को कब तक इस तरह छिपा कर रखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह एक कॉमेडी शो है जिसमें उनकी मौत दिखाना भी गलत साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।