{"_id":"62d7f8e726ea313ec958423d","slug":"sunil-grover-dr-mashoor-gulati-charecter-comeback-on-tv-in-indias-laughter-champion-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunil Grover: सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर, छोटे पर्दे पर जल्द नजर आएंगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर, छोटे पर्दे पर जल्द नजर आएंगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'
Wed, 20 Jul 2022 06:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर, जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर, जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगे 'डॉ मशहूर गुलाटी'
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डॉ मशहूर गुलाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिस करने वाले के लिए एक अच्छी खबर है। छोटे पर्दे पर उनका 'डॉ मशहूर गुलाटी' का किरदार वापस लौटने जा रहा है। इस किरदार से सुनील एक बार फिर लोगों को हंसी से लोटपोट करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां डॉक्टर गुलाटी की कॉमेडी का लुत्फ उठा सकते हैं।
2 of 4
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दर्शकों के साथ एक वीडियो साझा किया है। दो मिनट 42 सेकंड का यह वीडियो नए शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का है। इस क्लिप में अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन के अलावा सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार को देखकर सेट पर मौजूद सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
बता दें कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा' शो से सुनील ग्रोवर काफी मशहूर हो गए थे। शो में कपिल शर्मा के साथ डॉ मशहूर गुलाटी की जुगलबंदी का हर कोई फैन था। हालांकि कुछ विवादों के चलते उन्होंने इस शो से किनारा कर लिया। लेकिन अब लंबे समय के बाद सुनील लोगों को एक बार फिर से हंसाने के लिए लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर सुनील की वापसी से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इस खबर से काफी खुश है तो कुछ यह सुनकर काफी ज्यादा भावुक भी हो गए हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यह उन सभी के लिए भावनात्मक क्षण है जो इस शख्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आशा करता हूं कि वह द कपिल शर्मा शो में भी जल्द लौटेंगे।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोज बनाकर सुनील पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।