छोटे पर्दे ने हमेशा ही दर्शकों को बांधें रखने का काम किया है, क्योंकि रोज प्रसारित होने वाले सीरियल्स में कोई न कोई मसालेदार ट्विस्ट आता ही रहता है। घर-घर में टीवी सीरियल देखने का इतना तगड़ा क्रेज देखने को मिलता कि अक्सर दर्शक अपना काम-धाम छोड़कर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। इसी वजह से दर्शक सीरियल के किरदारों से इतना जुड़ जाते हैं कि अगला एपिसोड देखने के लिए वह हमेशा बेताब रहते हैं। दर्शकों को यह जानने में बेहद एक्साइटमेंट होती है कि आखिर उनके पसंदीदा किरदारों की जिंदगी में आगे क्या होने वाला है। इस समय भी टीवी शोज में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। तो चलिए अनुपमा से लेकर भाग्य लक्ष्मी तक, जानते हैं कि किस सीरियल में आगे क्या होने वाला है।
TV Serials Update: दोराहे पर आ खड़ी हुई अनुपमा..अभिमन्यु का होगा एक्सीडेंट, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
इस समय स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'अनुपमा' की कहानी का पूरा फोकस छोटी अनु पर है। जब से छोटी अनु अनपमा और अनुज की जिंदगी में आई है, तभी से कपाड़िया मेंशन से लेकर शाह हाउस तक उथल-पुथल देखने को मिल रही है। आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुपमा और अनुज छोटी 'अनु' का एडमीशन पाखी के स्कूल में कराने जाते हैं, लेकिन पाखी को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह अपनी मां को फिर एक बार दोराहे पर लाकर खड़ा कर देती है और उससे कहती है कि अनुपमा को दोनों बेटियों में से किसी एक को चुनना होगा।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में रुद्राक्ष को एयरपोर्ट तक पहुंचने में एक अंजान व्यक्ति मदद करता है। दरअसल, अरमान प्रीशा को लेकर फिर से विदेश जा रहा है, जो रुद्र होने नहीं देना चाहता। वह किसी भी हालत में प्रीशा को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहता। लेकिन रास्ते में उसे कई अनचाही चीजों का सामना करना पड़ता है, जो उसके लिए परेशानी बन जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को देखने के लिए दिल्ली से डॉक्टर आते हैं। जो अभि के कुछ टेस्ट करते हैं और रिपोर्ट को देखकर बोलते हैं कि अभि की स्थिती बहुत खराब है। अभि को सर्जरी से लेकर कार ड्राइव तक करने के लिए मना कर दिया जाता है। तभी अक्षरा को एहसास होता है कि कुछ तो बुरा हुआ है। वहीं आरोही घर से लड़कर रुद्र से मिलने जाती है। अक्षु घबराते-घबराते ऑडिशन के लिए पहुंचती है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु का एक्सीडेंट होगा।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में सई को पाखी की ऐसी सच्चाई का पता चलेगा, जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, सई को पाखी की प्रेग्नेंसी में आई कॉमपीकेशन्स के बारे में पता चल जाता है, जिसके बाद वह पाखी से घर जाकर तीखे सवाल-जवाब करती है।