फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेघनाद से युद्ध के दौरान लक्ष्मण बने सुनील लहरी को हो गया था इनफेक्शन, अभिनेता ने बताया कैसे हुआ था पूरा सीन शूट

Fri, 26 Jun 2020 03:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Sunil Lahri reveals he was infected during shooting scene of war with meghnad
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' को लेकर अभिनेता सुनील लहरी अब तक कई रोचक किस्से बता चुके हैं। इस सीरियल में उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह सोशल मीडिया के जरिए 'रामायण' सीरियल से जुड़े कई किस्से साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने मेघनाद से युद्ध को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया है। 

Sunil Lahri reveals he was infected during shooting scene of war with meghnad
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने मेघनाद युद्ध के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उस सीन को शूट करने के बाद उनके शरीर पर इनफेक्शन हो गया था। जिसके बाद उन्हें लोशन लगाना पड़ा था। इस सीन को शूट करने के दौरान सुनील लहरी ने अपने कॉस्टयूम की विग भी खराब कर दी थी। 

Sunil Lahri reveals he was infected during shooting scene of war with meghnad
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, 'पिछले एपिसोड में आपने लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध देखा होगा। इसमें मेघनाद बार-बार गायब हो जाते हैं और लक्ष्मण उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर बाण मारते हैं। इस सीन में लक्ष्मण को कई बार चारों तरफ घूमना पड़ा था जो कि सामान्य रूप से संभव नहीं था तो इसके लिए एक राउंड ट्रॉली मंगाई गई जिस पर मुझे खड़ा करके घुमाया गया था।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Lahri reveals he was infected during shooting scene of war with meghnad
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

वीडियो में सुनील लहरी आगे कहते हैं, 'शक्ति का जो शॉट था वह पूरी तरह स्पेशल इफेक्ट था जिसे टेबल पर किया गया था। उस समय तक इतनी तकनीक आ गई थी जिससे हमारे लिए यह सीन करना आसान हो गया था। शक्ति लगने के बाद जब लक्ष्मण जमीन पर गिरते हैं तो मैंने बहुत कोशिश की थी कि विग रेत में खराब नहीं हो लेकिन मैं नहीं बचा सका। विग खराब हो गया जिसके बाद उसे मेकअप आर्टिस्ट को देना पड़ा वह उसे साफ करके लाया जिसमें वक्त लगा।'

विज्ञापन
Sunil Lahri reveals he was infected during shooting scene of war with meghnad
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को पूरा करते हुए सुनील लहरी ने कहा, 'हनुमान ने जब मुझे जमीन से पूरा उठाया था उन्होंने सच में उठाया था। जब मैं राम की गोद में बेहोश हालत में लेटे हुए था तो उस वक्त पता नहीं अचानक क्या हुआ कि मेरे पूरे शरीर पर लाल-लाल रैशेज हो गए और खुजली होने लगी।' सुनील ने बताया कि शायद यह रेत का रिएक्शन रहा होगा, जो रेत में खुले बदन होने के चलते शायद हो गया था।' सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: भाई अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं अंशुला, कहा- 'आप मेरे माता-पिता, दोस्त और जिंदगी हो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed