फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुपर डांसर 3' का ये कोरियोग्राफर बनने जा रहा पिता, पत्नी की गोद भराई की तस्वीरें आई सामने

Thu, 20 Jun 2019 02:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 20 Jun 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Super Dancer 3 Choreographer Vaibhav Ghuge become father soon wife baby shower pictures viral
Vaibhav Ghuge and Meghna Suryavanshi - फोटो : instagram

टेलीविजन इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज मिल रही है। कुछ दिन पहले सीरियल 'लव का है इंतजार' फेम एक्ट्रेस सारा अरफीन खान के गोद भराई की तस्वीरें सामने आई थीं तो वहीं अब रियलिटी शो का कोरियोग्राफर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस कोरियोग्राफर का नाम वैभव घूगे (Vaibhav Ghuge) है जिन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी के गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 

Super Dancer 3 Choreographer Vaibhav Ghuge become father soon wife baby shower pictures viral
Vaibhav Ghuge and Meghna Suryavanshi - फोटो : instagram

वैभव घूगे की पत्नी का नाम मेघना सूर्यवंशी (Meghna Suryavanshi) है। यह दोनों अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। वैभव ने अपनी पत्नी के गोद भराई को धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर मेघना महाराष्ट्रियन साड़ी पहनी हुई थीं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सामने आई तस्वीरों में मेघना नीले रंग की साड़ी पहने हुई हैं तो वहीं वैभव व्हाइट टी-शर्ट के साथ कोट पहने हुए नजर आए।

Super Dancer 3 Choreographer Vaibhav Ghuge become father soon wife baby shower pictures viral
Vaibhav Ghuge and Meghna Suryavanshi - फोटो : instagram

मेघना ने साड़ी के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी काफी अट्रैक्टिव है। तस्वीरों में पीछे के बैकग्राउंड में गेंदे के फूल नजर आ रहे हैं। वैभव घूगे इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में नजर आ रहे हैं। शो में वो टॉप 5 फाइनलिस्ट सक्षम के गुरु हैं। सक्षम के एक्ट को वही कोरियोग्राफ करते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So happy we are Soon a sweet family and happy family #babysoon #aaitubabami #kuniyenarga @vabs_perfectentertainer #aai #baba

A post shared by Meghna Suryawanshi (@msuryawanshi31388) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Dancer 3 Choreographer Vaibhav Ghuge become father soon wife baby shower pictures viral
Vaibhav Ghuge and Meghna Suryavanshi - फोटो : instagram

वैभव सुपर डांसर से लंबे वक्त से जुड़े हैं। हर सीजन में नजर आते हैं। वैभव मुख्य रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। वैभव और मेघना की शादी साल 2015 में हुई थी। गोद भराई की तस्वीरों में वैभव और मेघना की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। वैभव घूगे की पत्नी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की भी हाल ही में गोद भराई हुई।

विज्ञापन
Super Dancer 3 Choreographer Vaibhav Ghuge become father soon wife baby shower pictures viral
sameera reddy - फोटो : social media

इस दौरान समीरा ने येलो कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी और गले में खूबसूरत हार और बालों में गजरा कैरी किया। इस बेबी शॉवर सेरेमनी में समीरा का ट्रेडिशनल लुक वायरल हो रहा है। सेरेमनी में समीरा के साथ पूरा परिवार मौजूद था। समीरा के बेटे हंस और पति अक्षय वर्दे के साथ भी तस्वीरें सामने आईं। कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिसमें समीरा गोद भराई रस्म के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। यह प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed