सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) ने 2 महीने पहले टीवी अभिनेत्री चारू असोपा (Charu Asopa) से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन यह दोनों सितारे सोशल मीडिया पर हनीमून की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बीच इन दोनों ने कुछ नई तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं जो स्विट्जरलैंड की हैं।
खबरें फैलीं सुष्मिता के भाई की शादी में दरार की, दो माह बाद भी तस्वीरें आईं सामने प्यार की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को चारू असोपा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही कुछ वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है। इन तस्वीरों में चारू और राजीव रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए चारू ने लिखा- 'स्विट्जरलैंड के प्यार में।' वहीं कुछ तस्वीरों में चारू ने 'जन्नत' नाम से कैप्शन दिया है।
In love with Switzerland 🇨🇭❤️ #honeymoon #ilovemyhusband 💋🧿❤️
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
तस्वीरों में चारू और राजीव एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर के पीछे का नजारा भी बेहद खूबसूरत है। राजीव और चारू ने इस साल 7 जून को गोवा में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों हनीमून पर गए हुए हैं। यह शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। चारू और राजीव की शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल था।
यह भी पढ़ें:- शादी की रस्मों के दौरान सुष्मिता सेन ने छोटे भाई को ऐसे लगाई थी हल्दी, अनदेखी तस्वीरें
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।
यह भी पढ़ें:- लाइमलाइट से दूर रहते हैं इन 5 हीरोइनों के भाई, लुक में हीरो को भी देते हैं कड़ी टक्कर
खास बात है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आई थीं। इन खबरों के बीच राजीव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ राजीव सेन ने रिश्ते पर उठ रहे सवालों को मात्र अफवाह साबित कर दिया था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राजीव ने लिखा था- 'यह हमारी दिल्ली में पहली डिनर डेट थी।' इस तस्वीर में राजीव और असोपा एक दूसरे के करीब नजर आ रहे थे।